CM डैशबोर्ड की रैंकिंग में औरैया और जालौन संयुक्त रूप से अव्वल, लखनऊ सबसे निचले पायदान पर
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मई माह की 'डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप-डेवलपमेंट' रैंकिंग में औरैया और जालौन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
औरैया और जालौन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
राजधानी लखनऊ 75वें स्थान पर सबसे निचले पायदान पर रही।
वाराणसी 20वें और गोरखपुर 59वें स्थान पर रहे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मई माह की ‘डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप-डेवलपमेंट’ रैंकिंग में औरैया और जालौन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों जिलों ने 97.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
बरेली 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे, हमीरपुर 97.20 प्रतिशत के साथ चौथे और लखीमपुर खीरी 97.10 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा है। वहीं, राजधानी लखनऊ रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर है। लखनऊ को 87 प्रतिशत अंक मिले और वह 75वें स्थान पर रहा है।
हर माह तैयार की जाती है रैंकिंग
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से जिलों में जनशिकायतों के निस्तारण, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा की जाती है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित डैशबोर्ड पर जिलों के विकास कार्यक्रमों और फ्लैगशिप योजनाओं के प्रदर्शन के आधार पर हर माह रैंकिंग तैयार की जाती है।
शीर्ष 10 जिलों में आजमगढ़, बलिया, मथुरा, अंबेडकर नगर, एटा और हरदोई शामिल हैं। इन जिलों ने विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन, लक्ष्य पूर्ति और निगरानी में बेहतर प्रदर्शन किया है। फिसड्डी जिलों में बलरामपुर का 74वां, गौतमबुद्धनगर का 73वां, सिद्धार्थनगर का 72वां, सहारनपुर का 71वां और मुजफ्फरनगर 70वां स्थान है।
खबरें और भी
पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी 20वें पायदान पर
गौर करने बात यह है कि कई बड़े और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले भी शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में जगह नहीं बना सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी 20वें स्थान पर है।
प्रयागराज 47वें, मेरठ 46वें, कानपुर नगर 41वें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर 59वें स्थान पर है। अधिकारियों के लिए यह रैंकिंग जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण पैमाना मानी जाती है।