विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी: महाधिवक्ता कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती: क्या है योग्यता और आवेदन प्रक्रिया? देखें डिटेल

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 08:14 AM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महाधिवक्ता कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. UPSSSC ने कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों पर आवेदन शुरू किए

  2. आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर, शुल्क समायोजन 5 अक्टूबर तक

  3. PET 2025 स्कोर और कंप्यूटर डिप्लोमा वाले ही पात्र

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय के कंप्यूटर संवर्ग की मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। अभ्यर्थी 28 सितंबर तक आनलाइन आवेदन करने के साथ शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर निर्धारित की गई है।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। कुल 12 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। मेरिट के आधार पर शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

आवेदन से जुड़ी जानकारी

कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा अथवा NIELIT से O Level प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कार्य करने का अनुभव हो।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? सामने आया IMD का अपडेट; लखनऊ में आज बढ़ेगी उमस

न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 40 साल

इसके अलावा आवेदन के समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा
  • जिन उम्मीदवारों का OTR पहले से है वे सीधे आवेदन कर सकते हैं
  • इसके बाद अभ्यर्थी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन में जाकर भर्ती से संबंधित Apply बटन पर क्लिक कर अन्य डिटेल भरें
  • बाद में भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें
  • फॉर्म फिल करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें
  • सभी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क केवल 25 रुपये जमा करना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है

PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2026 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर भर्ती; ऐसे होगा चयन