KGMU नर्सिंग भर्ती विवाद में अखिलेश का भाजपा पर वार, बोले- BJP सरकार में भर्तियों में हो रही धांधली
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केजीएमयू नर्सिंग भर्ती में गड़बड़ी को लेकर भाजपा सरकार पर भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली और बेईमानी का आरोप लगाया है।
-1791488978329_m.webp)
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
HighLights
अखिलेश यादव ने केजीएमयू नर्सिंग भर्ती में धांधली का आरोप लगाया।
भाजपा सरकार पर भर्तियों में बेईमानी और गड़बड़ी का आरोप।
सपा ने निर्वाचन आयोग से बीएलओ की सूची मांगी।
राज्य ब्यूरेा, लखनऊ। केजीएमयू में नर्सिंग भर्ती में गड़बड़ी के सवाल उठने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली और बेईमानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जांच निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी।
भाजपा सरकार आने के बाद, नर्सिंग भर्ती में ये कोई पहला संदिग्ध मामला नहीं है। इसके पहले भी 500 क्या 700 तक, उन कोचिंग संस्थानों के अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है, जिनके अवैध तार ‘अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड’ लोगों से सीधे जुड़े हैं।
सपा प्रमुख ने कहा कि लोहिया इंस्टीट्यूट हो, पीजीआई, सैफई मेडिकल और अब केजीएमयू नर्सिंग व पैरामेडिकल टेक्निकल स्टाफ का भर्ती घपला, इस पैटर्न के पीछे ‘संगी-साथियों’ की आपराधिक संलिप्तता है। देखते हैं जांच एजेंसियां इस पहलू को उजागर करती हैं या ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करनेवालों के झूठे वादे-दावे की तरह, यहां भी आपस में हिसाब-किताब करके और दोषियों को क्लीन चिट देकर पतली गली से ये गुनगुनाते हुए निकल लेती हैं कि ‘तेरा-मेरा साथ अमर, फिर मुझको काहे का डर’।
सपा ने निर्वाचन आयोग से मांगी बीएलओ की लिस्ट
निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकरी नवदीप रिणवा के साथ हुई बैठक में सपा वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह और हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को लाभ पहुंचाने की नीयत से यह अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'हमारा काम डरना नहीं, डर को हराना है...', नाना पाटेकर ने UP पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिया था खास मैसेज
उन्होंने मांग रखी कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के नाम व मोबाइल नंबर की सूची तत्काल पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को उपलब्ध कराने और राजनीतिक दलों को प्रत्येक सप्ताह बूथवार व विधान सभा वार सूची उपलब्ध कराई जाए।
