Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    योगी के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- 'भाजपा सरकार माफिया व अपराधियों की संरक्षक बन गई'

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 08:23 PM (IST)

    UP Politics सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस दावे अब प्रदेश में कोई भी संगठित गिरोह नहीं है पर पलटवार किया है। कहा कि मुख्य ...और पढ़ें

    योगी के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- 'भाजपा सरकार माफिया व अपराधियों की संरक्षक बन गई'
    योगी के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- 'भाजपा सरकार माफिया व अपराधियों की संरक्षक बन गई'

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस दावे 'अब प्रदेश में कोई भी संगठित गिरोह नहीं है', पर पलटवार किया है। कहा कि मुख्यमंत्री के दावे हवा हवाई हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

    भाजपा सरकार में दबंगों और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। वह जब चाहे तब हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म आदि की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। मुख्यमंत्री बताएं कि प्रदेश में हर दिन हो रही हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध संगठित हैं या असंगठित हैं ?

    सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों व माफिया की संरक्षक बन गई है। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है। सरकार का जीरो टालरेंस झूठा है। लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    अखिलेश ने भाजपाईयों पर लगाए आरोप

    भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। अखिलेश ने कहा कि कानपुर में भाजपा नेताओं की मार से दवा व्यवसायी भाटिया की आंख को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस देखती रही। भाजपाई दबंगों को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। कहीं भाजपाई किसानों की जमीनें धोखे से छीन रहे हैं और कहीं व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: सीओ जिलाउल हक हत्याकांड की CBI जांच फिर हुई शुरू, राजा भैया के प्रतिनिधि ने सीओ की पत्नी की FIR को दी चुनौती

    सीतापुर में भाजपा सरकार के मंत्री के बेटों ने दो बहनों की सरेआम पिटाई की है। मुख्यमंत्री का बुलडोजर गरीब के घर जाता है, दबंगों के अवैध निर्माण पर सरकार की नजर क्यों नहीं पहुंच पाती है ?