विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेनिस टूर्नामेंट: क्वालीफायर मुकाबलों में यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा, मेन ड्रा में उत्तराखंड के अश्विन भी शामिल

Published: Mon, 25 May 2026 02:00 AM (IST)

लखनऊ में आयोजित आइटा सीएस-7 अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। उत्तराखंड के ...और पढ़ें

देवांश विज।

देवांश विज।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तराखंड के अश्विन सहित मेजबान उत्तर प्रदेश के अमर्त्य, अभिउदय, ध्रुव, प्रणव, देवांश व अक्षत ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल के क्वालीफायर में जीत से मुख्य ड्रा में जगह बनाई। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कालेज स्थित लान टेनिस फैसिलिटी में रविवार को क्वालीफायर मुकाबले हुए।

उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने छत्तीसगढ़ के अमोल अग्रवाल को 8-2 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। मुख्य ड्रा में पहुंचने वाले बाकी खिलाड़ी यूपी के रहे।

क्वालीफायर के अंतिम राउंड में अमर्त्य चौधरी ने शौर्य अग्रवाल के खिलाफ 8-5 से जीत दर्ज की, जबकि अभिउदय सिंह ने अनय श्रीवास्तव को 8-3 से हराया।

इसके अलावा ध्रुव सिंह ने हर्ष भदौरिया को 8-1 से, प्रणव शर्मा ने अवि अग्रवाल को 8-5 से, देवांश विज ने पविथ सिंह को 8-1 से तथा अक्षत त्यागी ने बेहद रोमांचक मैच में मोहम्मद आरिज को 8-7(5) से हराकर मुख्य ड्रा में जगह पक्की की।

निपुन चौहान को बाई का लाभ मिला। आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी।

यह भी पढ़ें- काशी में पर्यावरण संरक्षण की पहल, गंगा में में चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक नावें

यह भी पढ़ें- कानपुर में रोड रेज का बड़ा मामला, यशोदा नगर बाईपास के पास डबल मर्डर, बाइक टकराने पर पिता-पुत्र को चाकूओं से गोदकर मार डाला