विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला, आरक्षण में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:13 AM (IST)

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण गड़बड़ी के आरोपों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछड़ा दलित संयुक्त ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण गड़बड़ी पर सुनवाई।

  2. सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई।

  3. संशोधित सूची सार्वजनिक न करने पर सवाल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में 19 हजार सीटों पर आरक्षण गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप और प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि पिछली सुनवाई में राज्य सरकार ने शपथपत्र देकर बताया था कि सूची की जांच के बाद अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 67.11 से बढ़कर 69.46, जबकि ओबीसी की कटऑफ 66.73 से घटकर 65.92 हो गई है।

संशोधित सूची में एससी की कटआफ 60.14 और एसटी की 56.09 है। मोर्चे का सवाल है कि संशोधित सूची को मूल चयन सूची के रूप में सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है। लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने 13 अगस्त 2024 को भर्ती सूची रद कर इसे सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें- यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटेंगे दिग्गज; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ