यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 15 शिवभक्तों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल
सावन के दूसरे सोमवार को उत्तर प्रदेश में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 15 शिवभक्तों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक कांवड़िये घायल हुए। ये दुर्घटनाएं सहार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सावन के दूसरे सोमवार को 15 शिवभक्तों की मौत।
उत्तर प्रदेश में 50 से अधिक कांवड़िये घायल हुए।
सहारनपुर, बाराबंकी, अमरोहा समेत कई जिलों में हादसे।
जागरण टीम, लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को सड़क हादसों में 15 शिवभक्तों की जान चली गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज में एक-एक, बाराबंकी, हरदोई, कासगंज में दो-दो और अमरोहा में तीन शिवभक्तों की मौत हुई। लखीमपुर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोग चोटिल हो गए।
गजरौला में बाइकों की भिड़ंत में बिलारी के दो कांवड़िये घायल हो गए, जिनका मेरठ में उपचार के दौरान निधन हो गया। बाइक की टक्कर के बाद म्यूजिक सिस्टम लदा वाहन पलटने से रामपुर निवासी एक कांवड़िये की मौत हो गई। अमरोहा और संभल में विभिन्न हादसों में आधा दर्जन से अधिक कांवड़िये घायल हुए हैं।
सहारनपुर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से 19 वर्षीय कांवड़िये की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर में हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक पुरकाजी में असंतुलित होकर खाई में गिर गई, जिसमें युवक की मौत हो गई।
वाराणसी में कैथी स्थित श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे आजमगढ़ निवासी व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बाराबंकी में जल चढ़ाने जा रहे तीन शिवभक्तों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हुई।
खबरें और भी
हरदोई में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। आगरा-कासगंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की भी जान चली गई। लखीमपुर में जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें 13 कांवड़िये घायल हुए।