लखीमपुर में 16 जुलाई से 10 अगस्त तक कृषि यंत्रों की कर सकेंगे बुकिंग, खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी
लखीमपुर में कृषि विभाग ने 16 जुलाई से 10 अगस्त तक कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। किसान विभागीय ...और पढ़ें

16 जुलाई से 10 अगस्त तक कृषि यंत्रों की बुकिंग। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
कृषि यंत्रों पर 40-50% अनुदान के लिए बुकिंग शुरू।
16 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें।
मल्चर, चाफ कटर सहित 435 यंत्र उपलब्ध।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कृषि यंत्रीकरण योजनाओं में अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि 16 जुलाई दोपहर 12 बजे से बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है, जो 10 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी।
सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा इन-सीटू क्राप रेजीड्यू मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
किसान विभागीय पोर्टल एग्रीकल्चर डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर स्वयं या जनसेवा केंद्र के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
जनपद में इस चरण में मल्चर, चार के लिए चाफ कटर सहित 435 कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका वितरण जिले के सभी 15 विकास खंडों में समान संख्या में किया जाएगा, ताकि प्रत्येक क्षेत्र के किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो पात्र लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि विभाग ने सभी किसानों से समय रहते ऑनलाइन बुकिंग कराने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है।