विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचा बंदर, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, प्रसाद उठाया और चलता बना; वायरल हो रहा है VIDEO

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Updated: Wed, 25 Oct 2023 05:37 PM (IST)

जय प्रकाश यादव ने बताया कि नवरात्रि पर पंडाल में लोग पूजा पाठ में व्यस्त थे। इसी बीच वहां एक बंदर आ गया। बाहर बने बांस के गेट को खोल कर पंडाल में घुस ...और पढ़ें

अजब-गजब: पूजा पंडाल पहुंचे बंदर ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया प्रणाम फिर ग्रहण किया प्रसाद
अजब-गजब: पूजा पंडाल पहुंचे बंदर ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया प्रणाम फिर ग्रहण किया प्रसाद

 जागरण संवाददाता, तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। क्षेत्र के सरिसवा में स्थापित एक दुर्गा पंडाल में रोचक घटना हुई। एक बंदर पंडाल में घुसकर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को प्रणाम करता है। वहां रखा केला खाता है, फिर चला जाता है। किसी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मौके पर मौजूद उपेंद्र सिंह, बृजेश शर्मा, दिलीप सिंह, विजय प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह रमेश गुप्ता, जय प्रकाश यादव ने बताया कि नवरात्रि पर पंडाल में लोग पूजा पाठ में व्यस्त थे।

इसी बीच वहां एक बंदर आ गया। बाहर बने बांस के गेट को खोल कर पंडाल में घुस गया। पूजा की वेदी पर गिरे नारियल को सीधा कर मां दुर्गा की प्रतिमा को दोनों हाथों से प्रणाम किया। फिर वहां रखा केला खा कर चला गया।

ग्रामीणों की मानें तो पहले भी एक बूढ़ा बंदर नवरात्र पर पंडाल के पास आया था। इस बार का बंदर युवा था। इंसान की तरह दोनों हाथों को जोड़कर प्रणाम किया। स्थानीय लोग मंगलवार बंदर के इस प्रणाम व प्रसाद ग्रहण करने को आस्था से जोड़ कर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।