कुशीनगर में कम न हुई दुश्वारी, बढ़ती जा रही गैस सिलिंडर के लिए मारामारी
कुशीनगर में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत जारी है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कालाबाजारी चरम पर है, जहां गैस सिलेंडर तीन गुना दाम पर ...और पढ़ें
-1777716652428_m.webp)
कालाबाजारी सक्रिय, तीन हजार में बेच रहे घरेलू गैस। जागरण
HighLights
रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत, कालाबाजारी चरम पर।
पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित, कई पंप सूखे।
पुलिस ने 20 गैस पासबुक बरामद की, एक हिरासत में।
जागरण संवाददाता, पडरौना, (कुशीनगर)। बीते एक महीने से प्रशासनिक तैयारी के बावजूद जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है। अधिकारियों के दावों के बावजूद सिलिंडर की कमी दूर नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर कालाबाजारियों की सक्रियता तेज हो गई। एक सिलिंडर निर्धारित दर से तीन गुना तीन हजार में बेच रहे हैं।
आरोप है कि बिना एजेंसी संचालक के गैस सिलिंडर की कालाबाजारी नहीं हो सकती है। शुक्रवार को हालांकि सुबह से हो रही वर्षा से गैस गोदामों और एजेंसियों पर उपभोक्ता की लाइन कम रही, लेकिन आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिखा। दोपहर बाद कई जगह लाइन में लगे लोगों को खाली टंकी लेकर लौटना पड़ा हैं।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि पंजीकृत मोबाइल नंबर से बुकिंग करने के बाद भी रिफिल नहीं मिल रही बल्कि डिलीवरी का मैसेज जरूर मिल जा रहा है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोदामों के बाहर भीड़ बढ़ती ही जा रही है।
शिकायत है कि मांग के सापेक्ष तेल कंपनियां आपूर्ति नहीं कर रही हैं। जिले में करीब नौ लाख 24 हजार चार सौ 45 उपभोक्ता हैं, जिन्हें 96 गैस एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस उपलब्ध कराई जाती है। गैस एजेंसी संचालक शशांक सिंह व जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि गैस की आपूर्ति होम डिलिवरी से की जा रही है।
खबरें और भी
कई लोग बिना बुकिंग के ही गोदाम पहुंच जा रहे हैं, जिससे असहज स्थिति बन जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने दिए। बताया कि आवेदकों को गैस एजेंसियों से कामर्शियल गैस सिलिंडर दिए जा रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत खाली टंकी समय से वापस नहीं किए जा रहे हैं।
इस कारण गैस एजेंसियों को पुनः लोड प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसलिए प्रयोजन समाप्त होने के दो दिन में खाली टंकी संबंधित एजेंसी को वापस कर दें।
पुलिस की छापेमारी में 20 पासबुक बरामद, एक हिरासत में
संवाद सूत्र, गोड़रिया: शिकायत पर विशुनपुरा पुलिस ने दुदही में छापेमारी कर गैस कनेक्शन के 20 पासबुक बरामद की। वार्ड नंबर नौ लालबहादुर शास्त्री नगर प्रह्लाद कुमार ने गुरुवार की शाम को पीआरवी को सूचना दी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में एक आदमी गैस की कालाबाजारी करते हुए प्रत्येक सिलिंडर तीन हजार रुपये में बेच रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने राजन गुप्ता के घर की तलाशी ली, तो सिलिंडर तो नहीं मिला, लेकिन अलग-अलग कनेक्शनधारियों के 20 पास बुक बरामद हुआ। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई, जहां पूछताछ चल रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप, आधार लिंक कर पाएं सरकारी योजनाओं का लाभ
पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, 10 पंप ड्राई
तेल कंपनियों की ओर से मांग के अनुरूप आपूर्ति न मिलने से जिले में पेट्रोल-डीजल की दुश्वारी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वर्षा की वजह से पंपों पर भीड़ तो नहीं दिखी, लेकिन 10 पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई रहे, जिन्हें तीसरे दिन भी ईंधन नहीं मिला। जिले में कुल 171 पेट्रोल पंप संचालित हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने के कारण अधिकांश पंपों पर सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
ईंधन की कमी का असर साफ दिखाई दे रहा है। लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए वाहन लेकर निकलने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हैं। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्हें आपातकालीन सेवाओं के लिए तत्काल ईंधन की आवश्यकता होती है। जिला प्रशासन की ओर से आपूर्ति सामान्य होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं होगी, तब तक यह स्थिति बनी रहेगी। पेट्रोल पंप संचालकों में संजय कुमार सिंह, आदित्य त्रिपाठी, राकेश कुमार, नन्हेे आलम, इंतखाब आलम उर्फ पिंचू कुमार, मनीष तुलस्यान आदि ने बताया कि अब भी डिमांड के मुताबिक पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे परेशानी हो रही है।