Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में गैस लीकेज से घर में लगी आग, दो बच्चों समेत 4 लोग झुलसे

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 05:02 PM (IST)

    कुशीनगर के फाजिलनगर में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण लगी आग में एक दंपति और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. रसोई घर के गैस सिलेंडर लीकेज से फाजिलनगर में लगी आग।

    2. दंपति प्रदीप यादव, रीता और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे।

    3. प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर, पति की हालत गंभीर।

    संवाद सूत्र, कुशीनगर। फाजिलनगर में रसोई घर के गैस सिलेंडर में हो रही लीकेज से लगी आग में दंपति सहित दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

    वहां पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। शेष को छुट्टी मिल गई है। तुर्कपट्टी थाने के पिपरा रज्जब निवासी 35 वर्षीय प्रदीप यादव गांव से बाहर मकान बनवा कर परिवार संग रहते हैं।

    लाइटर जलाते ही लगी आग

    गुरूवार की दोपहर बाद घर की किचन से गैस सिलेंडर से गैस निकलने की गंध महसूस हुई। प्रदीप इसकी जांच करने लगे। जैसे ही लाइटर जलाए तो पूरे घर में आग लग गई। उन्हें बचाने के लिए पत्नी रीता, उनके पुत्र विराट व पुत्री विनीता आग बुझाने के प्रयास में उनके पास गए।

    वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया और सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां प्रदीप की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में दरवाजा लॉक होने से कार में खेल रहे बच्चे की दम घुटने से मौत, लगभग चार घंटे गाड़ी में पड़ा रहा 5 साल का अनस 

    खबरें और भी