Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में बेटे से कहासुनी के दौरान वृद्ध पिता की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:30 PM (IST)

    कुशीनगर के बढ़या बुजुर्ग गांव में नशे में धुत बेटे से कहासुनी के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध पिता शिवशंकर शाही की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई ...और पढ़ें

    बेटे से कहासुनी के दौरान पिता की तबीयत खराब होने के बाद हुई मौत।

    बेटे से कहासुनी के दौरान पिता की तबीयत खराब होने के बाद हुई मौत।

    HighLights

    1. कुशीनगर में नशे में धुत बेटे से कहासुनी में पिता की मौत।

    2. बेटे के धक्के से दीवार से टकराकर गिरे वृद्ध पिता।

    3. पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई।

    संवाद सूत्र, सुकरौली बाजार। बाजार से घर आए बेटे को नशे की हालत में देख वृद्ध पिता ने डांट-फटकार लगाई तो वह कहासुनी करने लगा। चर्चा है कि इस बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें वृद्ध दीवार से टकरा कर गिर पड़े।

    थाना हाटा कोतवाली के गांव बढ़या बुजुर्ग के बरटा टोला में शनिवार रात को हुई इस घटना के बाद स्वजन वद्ध को नजदीक के सरकारी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

    गांव के 65 वर्ष के शिवशंकर शाही घटना के समय रात आठ बजे दरवाजे पर टहल रहे थे। कुछ समय बाद घर में गए तो बड़े बेटे अमित को नशे की हालत में देख डांट-फटकार लगाई। इसे लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी होने लगी।

    कहा जा रहा कि इस दौरान अमित ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वे दीवार से टकराने के बाद गिर पड़े। यह देख स्वजन सीएचसी देवतहां ले गए, वहां परीक्षण के पश्चात डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की।

    खबरें और भी

    उधर वृद्ध की मृत्यु की खबर पाकर पत्नी श्यामलता व बच्चे बिलख उठे। मृतक के 11 संतान हैं। इनमें दो बेटे तथा दो बेटियों की शादी हो चुकी है। सात बेटे अविवाहित हैं।

    परिवार की आर्थिक हालत बेहद दयनीय है। बेटे मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से किसी ने शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें- सीसीटीवी की नजर और धरातल पर पैनी निगाह, मथुरा में डीएम ने परखी मुड़िया मेले की हर व्यवस्था