कुशीनगर में उफनती नदी के बीच फंसे पति-पत्नी, SDRF और राजस्व टीम ने किया सांस रोक देने वाला सफल रेस्क्यू
पनियहवा, कुशीनगर में कृषि कार्य करते समय नदी का जलस्तर बढ़ने से खेत में फंसे दंपती को सुरक्षित निकाला गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग औ ...और पढ़ें

नारायणी उस पार खेत में फंसे दंपति का रेस्क्यू कर बाहर निकानले के बाद साथ खड़ी एसडीआरएफ व राजस्व टीम। जागरण
HighLights
दंपती कृषि कार्य करते समय खेत में फंसे।
नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से फंसे।
राजस्व विभाग और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला।
संवाद सूत्र, पनियहवा, (कुशीनगर)। नौतार जंगल निवासी दंपती खड्डा थाना के विंंध्यांचलपुर मौजा में गयी कृषि कार्य करने के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण खेत में फंस गए। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
नौतार जंगल निवासी विनोद साहनी अपनी पत्नी इशारवती देवी के साथ करीब तीन दिन पहले धान के खेत की सोहनी (निराई-गुड़ाई) करने तथा खेत में खाद डालने गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे खेत चारों ओर से पानी से घिर गया और दंपती वहीं फंस गए।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में रॉकेट लॉन्चिंग के दौरान जुटेंगे देश के 900 युवा विज्ञानी, अक्तूबर में होगा कार्यक्रम
टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद दंपती को सकुशल बाहर निकाला। लेखपाल धर्मेंद्र सिंह, लेखपाल रामानंद यादव आदि मौजूद रहे।