Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:14 PM (IST)

    कुशीनगर के कप्तानगंज में एक कपड़े की दुकान में शनिवार रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट-सर्किट को आग का प्राथमिक कारण मान ...और पढ़ें

    आग लगने से सामान जलकर हुआ खाक। जागरण

    आग लगने से सामान जलकर हुआ खाक। जागरण

    HighLights

    1. कप्तानगंज के आजाद चौक पर कपड़े की दुकान में आग।

    2. लाखों का सामान और एक बाइक जलकर राख हुई।

    3. शॉर्ट-सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा।

    संवाद सूत्र, कप्तानगंज, (कुशीनगर)। आजाद चौक स्थित कपड़े की दुकान में शनिवार की रात दो बजे अचानक लगी आग से चौरहे पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों को देख दुकान के ऊपर दो मंजिल पर रह रहा दुकानदार का परिवार बदहवासी की हालत में भाग कर बाहर निकला।

    चीख पुकार सुनकर भीड़ जुट गई तो पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। इससे आग ऊपर के कमरों व अगल-बगल तो नहीं फैल सकी, लेकिन दुकान में रखे कपड़े व सामान जलकर राख हो गए। अंदर रखी बाइक भी जल गई। आग का कारण प्राथमिक रूप से शार्ट-सर्किट माना जा रहा है।

    दुकान मालिक राजेश रौनियार परिवार के साथ दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर रहते हैं। शनिवार की भोर करीब दो बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो नीचे दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल पति को जगाया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में बिजली फीडर बदलने पर ग्रामीणों का हंगामा, दो लाइनमैन को बनाया बंधक

    धुआं तेजी से ऊपर की ओर भरने लगा तो आग लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। राजेश रौनियार ने परिवार के सदस्यों के साथ छत के रास्ते किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

    खबरें और भी