Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में कारोबारी से मारपीट कर बदमाशों ने लूटे 27 हजार, रस्सी से बांधकर निर्माणाधीन मकान की छत से लटकाया

    Updated: Sat, 02 May 2026 11:41 PM (IST)

    कौशांबी में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कॉस्मेटिक कारोबारी को बदमाशों ने सरेराह लूट लिया। लुटेरों ने उसे निर्माणाधीन मकान में बांधकर छत से लटका दिया और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता कौशांबी। दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे कॉस्मेटिक कारोबारी से सरेराह बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश कारोबारी को एक निर्माणाधीन मकान में रस्सी से बांध कर छत से लटकाने के बाद भाग निकले थे।

    WhatsApp Image 2026-05-02 at 11.32.41 PM

    घटना की जानकारी से पुलिस महकमें में खलबली मच गई। पुलिस ने जख्मी कारोबारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही बदमाशों की धर-पकड़ शुरू कर दी है।

    पश्चिम शरीरा कस्बा निवासी गोपाल केसरवानी सौंदर्य प्रशासन की दुकान का संचालन करता है। उसकी दुकान टेवां बाजार में है। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे गोपाल दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में जजौली गेट के पास एक अजनबी ने हाथ देकर रोका व कटरी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी।

    WhatsApp Image 2026-05-02 at 11.32.42 PM

    गोपाल ने युवक को बाइक में बैठा लिया। इसके बाद जैसे ही वह कुआंडीह गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे बैठे अजनबी ने लघुशंका करने के लिए एक निर्माणाधीन मकान के पास बाइक रुकवा ली। इसके बाद अनजनबी ने फोन करके अपाचे बाइक सवार दो साथियों को बुलाया।

    गोपाल कुछ समझ पाता, इससे पहले तीनों बदमाश उसे घसीटते , पीटते हुए घर की तरफ ले गए। वहां बेरहमी से गोपाल की पिटाई के बाद बदमाशों ने पास में रहा करीब 27 हजार रुपये नकद छीन लिया। इसके बाद गोपाल को रस्सी से बांधकर घर की छत से लटका दिया गया।

    बदमाशों के जाने के बाद गोपाल ने फोन करके घटना की जानकारी अपने भाई को दी वह सकते में आ गया। पश्चिम शरीरा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे स्वजन गोपाल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाए हैं। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग कराया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। घटना से इलाके में सनसनी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में दूल्हे की हत्या: किन्नरों के ड्राइवर की मौत मामले में भी आरोपित है प्रदीप बिंद, 4 माह पहले मिली थी जमानत