Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक एकादशी, सोरों में पंचकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु; व्यवस्थाएं की गईं पूरी

    By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:59 PM (IST)

    कार्तिक एकादशी पर नौ अगस्त को सोरों में पंचकोसीय परिक्रमा के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु उमड़ेंगे। व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिसमें हरिपदी गंगा स्ना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, कासगंज। कार्तिक एकादशी रविवार नौ अगस्त को है। इस दिन भगवान वराह की नगरी सोरों में पंचकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए दूसरे शहरों से श्रद्धालु उमड़ेंगे। हरिपदी गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की जाएगी। भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

    ब्राह्मण कल्याण सभा के कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में रविवार को कार्तिक एकादशी पर लगने वाली पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी पर चर्चा की गई। परिक्रमा यात्रा भगवान वराह मंदिर से विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुरू होगी।

    सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म में परिक्रमा का महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक एकादशी विशेष पुण्यदायी होती है। इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर से शयन त्यागकर जागृत होते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा स्नान, दान, तुलसी पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। सचिव गौरव ने बताया कि एकादशी तिथि नौ अगस्त को सुबह 11:04 बजे तक रहेगी

    पंचकोसी परिक्रमा नौ अगस्त लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग में प्रसाद गृह, जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। मार्ग में चिकित्सा शिविर भी होंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु इस परिक्रमा यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लें।पंडित ब्रह्मदत्त, अभिषेक पांडेय, शशिकांत तिवारी, अशोक सिंह, देवेंद्र पांडेय, शशि दीक्षित, अतुल निर्भय, राहुल दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।

    खबरें और भी