Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनों की टाइमिंग जानकर ही बनाएं टूर का प्लान, बरेली सिटी यार्ड में निर्माण कार्य से ट्रेन संचालन प्रभावित

    Updated: Sat, 09 May 2026 11:13 AM (IST)

    बरेली सिटी यार्ड में एलएचएस निर्माण के कारण 9 से 17 मई तक कई ट्रेनों का संचालन शार्ट टर्मिनेट या शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कासगंज। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल पर एलएचएस निर्माण कार्य किया जाना है। जिसके चलते कई गाड़ियों का संचलन शार्ट टर्मिनेट एवं शार्ट ओरिजनेट कर किया जाएगा। यात्री गाड़ियों की।

    बरेली सिटी यार्ड पर एलएचएस निर्माण के चलते गाड़ियों में परिवर्तन

    • वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 12 मई से 16 मई तक बरेली जंक्शन में यात्रा समाप्त करेगी।
    • 55316 / 55318 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी, 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी, 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी एवं 75302 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ी नौ मई से 15 मई तक इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
    • यह गाड़ी इज्जतनगर एवं बरेली सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
    • 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल गाड़ी 11, 14 एवं 16 मई को इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी इज्जतनगर एवं बरेली जक्शन- के मध्य निरस्त रहेगी।

    गाड़ियों के संचालन की जानकारी कर करें यात्रा का प्लान

    गाड़ी संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 13 मई से 17 मई तक बरेली जंक्शन से चलेगी। यह गाड़ी बरेली सिटी एवं बरेली जक्शन के मध्य निरस्त रहेगी। 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी, 55313 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी व 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू सवारी गाड़ी नौ मई से 15 मई तक इज्जतनगर से चलेगी।

    हीं 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू सवारी गाड़ी एवं 05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल डेमू सवारी गाड़ी 10 मई से 16 मई तक इज्जतनगर से चलेगी। यह गाड़ी बरेली सिटी एवं इज्ज्तनगर के मध्य निरस्त रहेगी। 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल गाड़ी 12, 15 एवं 17 मई तक इज्जतनगर से चलेगी।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत; भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा घायल

    खबरें और भी