कासगंज में डाक कांवड़ की टोली को ईको कार ने रौंदा, जीजा-साले की मौत; एक गंभीर
कासगंज में आगरा-कासगंज मार्ग पर एक तेज रफ्तार ईको कार ने डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की टोली को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो कांवड़ियों, हरिगोव ...और पढ़ें

राहुल और हरगोविंद की फाइल फोटो।
HighLights
कासगंज में आगरा-कासगंज मार्ग पर हादसा।
तेज रफ्तार ईको कार ने कांवड़ियों को टक्कर मारी।
दो कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, कासगंज। आगरा-कासगंज मार्ग पर सोमवार तड़के चार बजे नदरई क्षेत्र में काली नदी के पास डाक कांवड़ लेकर आगरा जा रहे कांवड़ियों की टोली में तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ईको कार को कब्जे में ले लिया है।
22 कांवड़ियों की टोली गई थी डाक कांवड़ लेने के लिए
कछला गंगा घाट से करीब 22 कांवड़ियों की टोली डाक कांवड़ लेकर आगरा की ओर जा रही थी। सोमवार तड़के चार बजे नदरई क्षेत्र में काली नदी के पास पहुंचने पर टोली में शामिल हरिगोविंद (25) पुत्र महावीर सिंह निवासी पन्नाबाई, थाना फतेहपुर सीकरी, आगरा और राहुल (20) पुत्र जगदीश निवासी सगुनापुर, थाना मलपुरा आगरा को पीछे से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य कांवड़ियां घायल हो गया।
दो कांवड़ियों को मृत घोषित किया
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां हरिगोविंद और राहुल को मृत घोषित कर दिया। हरिगोविंद और राहुल आपस में रिश्ते के जीजा-साले थे। हादसे के बाद कांवड़ियों की टोली थम गई। बता दें कि डाक कांवड़ की टोली गंतव्य तक पहुंचने से पहले रुकती नहीं है।
यह भी पढ़ें- मथुरा की कशिश चौधरी की कामयाबी की कहानी: सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, अब IAS बनना है टारगेट
कार को कब्जे में लिया
कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि ईको कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है। हादसे में घायल विवेक पुत्र सुंदरिया निवासी नौलक्खा सदर को गंभीर हालत में उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।