विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Dehat: सिरफिरे ने भतीजी की धारदार हथियार से की हत्या, पत्नी बच्चों समेत छह को किया गंभीर घायल; आरोपी फरार

Updated: Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM (IST)

भोगनीपुर के पिपरी गांव में एक सिरफिरे ने देर रात बांके से मासूम भतीजी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्नी व बच्चों समेत छह पर वार किए और सभी घायल ...और पढ़ें

कानपुर देहात के भोगनीपुर में एक शख्स ने धारदार हथियार से अपने मासूम भतीजी की हत्या कर दी।
कानपुर देहात के भोगनीपुर में एक शख्स ने धारदार हथियार से अपने मासूम भतीजी की हत्या कर दी।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। भोगनीपुर के पिपरी गांव में एक सिरफिरे ने देर रात बांके से मासूम भतीजी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्नी व बच्चों समेत छह पर वार किए और सभी घायल हो गए। शोर मचने पर ग्रामीण जुटे पर आरोपित फरार हो गया। पिपरी गांव का दीपू पत्नी पूजा व परिवार संग सोमवार रात सोया था।

देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद वह अचानक से उठा और बांके से अपनी पत्नी पूजा, सौतेले बेटे उमंग, सूरज पर हमला कर दिया। इसके बाद छत से चढ़कर पूजा के देवर महेंद्र के घर के अंदर आ गया, यहां पर उसने महेंद्र, उसकी पत्नी वीणा, छह वर्षीय बेटी काव्या, बेटा सूर्यांश पर जोरदार हमला कर दिया। इससे काव्या की जान चली गई।

शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो वह भाग गया। सभी को सीएचसी ले जाया गया जहां से निजी अस्पताल लेकर कुछ को गए। पुलिस ने घायलों से जानकारी ली। आरोपित ने घटना को क्यों अंजाम दिया इसका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया की पूजा के पति की मौत हो है थी तो उसने दूसरी शादी दीपू से की थी वह बच्चों से अधिक प्यार नहीं करता था। किसी बात के तनाव में उसने यह घटना की है। इंस्पेक्टर भोगनीपुर अंजन कुमार सिंह ने बताया की घायल अभी घटना क्यों हुई सही से बता नहीं पा रहे हैं। आरोपित को खोजा जा रहा है