Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: तापमान में मामूली कमी, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा की वजह से जारी रहेगा उतार चढ़ाव

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 07:42 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Update एक दिन पहले शहर के न्यूनतम तापमान में आई तेजी पर रोक लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। म ...और पढ़ें

    तापमान में मामूली कमी, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा की वजह से जारी रहेगा उतार चढ़ाव
    तापमान में मामूली कमी, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा की वजह से जारी रहेगा उतार चढ़ाव

    जागरण संवाददाता, कानपुर। एक दिन पहले शहर के न्यूनतम तापमान में आई तेजी पर रोक लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा की वजह से इस तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रविवार को तेज हवा के साथ बादल की आवाजाही रहेगी, लेकिन वर्षा होने की संभावना नहीं है।

    पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली, आगरा समेत कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव किया है, लेकिन बादल छाए रहने की वजह से शहर का तापमान अभी तक सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान शुक्रवार के 36 डिग्री से खिसकर नीचे 35.8 पर आ गया है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 22.4 से 21.4 पर पहुंचा है। यह भी सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है।

    कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सामान्य से अधिक तापमान होने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास अधिक हो रहा है। यह बेमौसम की गर्मी है जो लोगों को परेशान कर रही है। अभी यह स्थितियां दो से तीन दिन तक बनी रहेंगी।

    उल्टी दस्त की समस्या

    चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण लोगों को अब गर्मी सताने लगी है। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप के कारण लोग गर्मी का शिकार हो रहे हैं। वहीं अभी से ही उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।

    खबरें और भी

    बीते कुछ दिनों से मौसम काफी गर्म नजर आ रहा है। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप लोगों के लिए दोपहर में आफत साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि अभी से ही मौसम इतना गर्म तो फिर अप्रैल और मई में क्या हाल होगा। बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास करना शुरू कर दिया है। इस बढ़ती गर्मी के बीच मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है।

    जिला अस्पताल में मौजूदा समय में उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। सबसे ज्यादा मासूम बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। जिसके चलते चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती होने वाली बच्चों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ती गर्मी के बीच शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री एकाएक बढ़ती गर्मी के बीच शीतल पेय पदार्थों की भी बिक्री काफी बढ़ गई है।

    लोग इस गर्मी में अपना गला तर करने के लिए गन्ने का रस, कोल्डड्रिंक, नारियल पानी, मट्ठा आदि पीकर प्यास बुझा रहे हैं। जिसके चलते इनकी बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ है।

    गर्मी में सेहत का रखें ध्यान, शरीर में न होनें दें पानी की कमी

    जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.आरएस प्रजापति ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सेहत का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। शरीर में पानी की कमी न होनें दे। समय समय पर पर्याप्त पानी पिएं। खुले में रखी चीजों का सेवन न करें और बासी भोजन से भी बचें। ताजा भोजन करें और कटे फटे फल आदि का भी सेवन न करें।

    इसे भी पढ़ें: Lalitpur: शराब लदी स्कॉर्पियो पलटी तो दूसरी गाड़ी में पेटियां रखकर ले गए कारोबारी, एमपी कनेक्‍शन देख जांच में जुटी पुलिस