विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंतर्कलह, पूर्व विधायक को लेकर दो गुट आपस में भिड़े

Updated: Mon, 22 Jul 2024 10:30 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी मिली संजीवनी के बाद अब पार्टी में अंतरुनी अंतर्कलह खुलकर सामने आने लगी है। कानपुर में कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन सम ...और पढ़ें

पूर्व विधायक को लेकर दो गुट आपस में भिड़े
पूर्व विधायक को लेकर दो गुट आपस में भिड़े

जागरण संवादताता, कानपुर। कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन समारोह में पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र को लेकर तिलक हाल में दो कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद कांग्रेसी नाराज होकर चले गए।

कांग्रेसियों के बीच चल रही कलह सतह पर आने लगी है। इसका नजारा तिलक हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिवस समारोह में दिखाई दिया। यहां मदन मोहन शुक्ला व अब्दुल मन्नान के बीच पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र को लेकर तीखी बहस हुई।

कांग्रेसियों के बीच हुई बहस

मदन मोहल शुक्ला ने भूधर नारायण मिश्र को लेकर कोई बात कही, तो अब्दुल मन्नान ने इसका विरोध किया। अब्दुल मन्नान द्वारा भूधर नारायण मिश्र का पक्ष लिए जाने पर मदन मोहन शुक्ला उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच बहस बढ़ने लगी, तो अब्दुल मन्नान नाराज होकर तिलक हाल से चले गए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी का कहना है कि यह प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है। तिलक हाल में जन्मदिवस समारोह के दौरान इस तरह की कोई बात नहीं हुई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत

कांग्रेसियों के बीच खींचतान को लेकर स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल मेहरोत्रा के पुत्र आनंद मेहरोत्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल मन्नान के साथ अभद्रता की गई है। शिकायत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं इस प्रकरण में अब्दुल मन्नान से बात नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर, कांग्रेस में शुरू हुआ मंथन का दौर

इसे भी पढ़ें: यूपी में विधानसभा उपचुनाव से पहले अपने पैर जमा रही कांग्रेस, पसमांदा मुसलमानों व अल्पसंख्यकों में बनाएगी पैठ