Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के श्री सिद्ध विनायक मंदिर में चोरी, 7 मूर्तियों के मुकुट ले गया चोर, CCTV में दिखा कुछ ऐसा

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 02:25 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के सुतरखाना स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से शनिवार सुबह सात मूर्तियों के चांदी के मुकुट चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने एक व् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कैमरे में हेलमेट लगाया व्यक्ति व गोद में बच्चा लिए महिला मुकुट उतारते दिखी

    2. हरबंश मोहाल थाने की पुलिस ने की जांच, फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश

    जागरण संवाददाता, कानपुर। सुतरखाना में श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शनिवार सुबह सात मूर्तियों से चांदी के मुकुट चोरी कर लिए गए। मंदिर प्रबंधन ने सीसी कैमरे देखे तो हेलमेट लगाए एक व्यक्ति और गोद में बच्चा लिए महिला मुकुट उतारते दिखी। मामले की जानकारी हरबंश मोहाल थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

    मंदिर के सर्वराकार सुधीर गुप्ता ने बताया कि मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीगणेश की आठ मूर्तियां हैं। मंदिर दोपहर 12 बजे से चार बजे तक पट बंद रहते हैं। चार बजे के बाद पट खोला गया और आरती हुई। इसी दौरान पुजारी पं. आशीष दुबे ने जानकारी दी कि सात मुकुट गायब हैं।

    इसके बाद मंदिर प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों से बातचीत कर सीसी कैमरे देखे गए, जिसमें शनिवार सुबह 9:28 बजे मंदिर में हेलमेट लगाकर महिला संग आया व्यक्ति मुकुट मुर्तियों से उतारते हुए दिखा। महिला के गोद में बच्चा भी था।

    सुधीर गुप्ता ने बतायाा कि चांदी के चोरी हुए मुकुटों की कीमत लगभग तीन लाख के करीब होगी। आशंका है कि चोरों ने पहले मंदिर की रेकी है। हरवंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

    खबरें और भी