कानपुर के तन्मय श्रीवास्तव बने आईपीएल अंपायर, विराट कोहली के साथ जीता था अंडर-19 विश्व कप
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के 2008 विश्व कप विजेता सदस्य तन्मय श्रीवास्तव अब आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करेंगे। वह उत्तर प्रदेश के पहले पूर्व क्रिकेटर ...और पढ़ें

पूर्व क्रिकेटर तन्मय श्रीवास्तव अब इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर अंपायर दिखेंगे। स्वयं
HighLights
तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करेंगे।
वह 2008 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे।
उत्तर प्रदेश के पहले पूर्व क्रिकेटर बने आईपीएल अंपायर।
अंकुश शुक्ल, कानपुर। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के 2008 वर्ल्ड कप विजेता सदस्य तन्मय श्रीवास्तव आइपीएल 2025 में अंपायरिंग करने वाले उप्र के पहले पूर्व क्रिकेटर बन गए हैं। वे नए सीजन में चार मुकाबलों में फील्ड अंपायर, एक में टीवी और पांच मुकाबलों में फोर्थ अंपायर की भूमिका में नजर जाएंगे। वे 28 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान के बीच होने वाले मुकाबले में मैदान में दिखेंगे।
उप्र क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के तन्मय श्रीवास्तव अंडर-19 में विराट कोहली के साथ खेल चुके हैं। वर्ष 2008 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए तन्मय ने 46 रन की अहम पारी खेली थी। तन्मय ने 2020 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दूसरी पारी की शुरुआत बतौर अंपायर की।
वे इससे पहले आइपीएल 2008 और 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सात मैच खेल चुके हैं। तन्मय ने 90 प्रथम श्रेणी, 44 लिस्ट ए और 34 टी-20 मैच खेले हैं, इसमें प्रथम श्रेणी में 4918 रन, लिस्ट ए में 1728 रन और टी-20 में 649 रन बनाए हैं। अब तन्मय श्रीवास्तव बतौर अंपायर नई पारी की शुरुआत करेंगे। वे बीसीसीआइ की अंपायरिंग परीक्षा पास कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- पहली बार OEF कानपुर में नौसैनिकों के लिए बनेंगे जूते, बाजार में भी बिक्री जल्द
11 साल की उम्र में ग्रीन पार्क छात्रावास में लिया प्रवेश
पूर्व क्रिकेटर और अब आइपीएल में अंपायर तन्मय श्रीवास्तव ने 11 साल की उम्र में ग्रीन पार्क के क्रिकेट छात्रावास में प्रवेश लिया। कोच रमेश पाल के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बुनियादी तकनीक सीखने वाले तन्मय वर्ष 2000 से 2008 तक ग्रीन पार्क प्रशिक्षण हासिल किया। यहां से ही तन्मय ने उप्र, अंडर-19 टीम का सफर तय किया। वर्ष 2018 में कानपुर में ही तन्मय ने अपना अंतिम रणजी मैच खेला।
खबरें और भी
इन मैचों में करेंगे अंपायरिंग
तन्मय 28 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान रायल्स, पांच मई को दिल्ली में दिल्ली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 10 मई को रायपुर में रायल चैलेंजर बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंस और 18 मई को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्ड अंपायर की भूमिका में दिखेंगे।