Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रवृत्ति आवेदन में भूलकर भी न करें ये गलती, दुरुस्त करा लें आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:20 AM (IST)

    डीएम कानपुर ने छात्रवृत्ति आवेदन में आधार, बैंक खाते और दस्तावेजों की त्रुटियों को सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और छात्रों को समय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. डीएम ने छात्रवृत्ति आवेदन में लापरवाही न करने की हिदायत दी

    2. शैक्षणिक संस्थान मास्टर डाटा सत्यापन 5 अगस्त तक पूरा करें।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। राज्य सरकार निर्धन परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रही है। यह योजना हजारों विद्यार्थियों के सपनों से जुड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कुछ इस तरह की हिदायत बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को दे रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रवत्ति से संबंधित सभी कार्य समय रहते पूरे होने चाहिए।

    बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के संबंध में बैठक चल रही थी। इसमें जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में छात्रवृत्ति योजना में सभी पात्र छात्र-छात्राओं का बैंक खाता समय से खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान छात्र-छात्राओं को बैंक खाता खुलवाने के लिए प्रेरित करें।

    आधार एवं पैन नंबर का लिंक होना अनिवार्य है। बैंक खाते की एनपीसीआई मैपिंग होगी और बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक संस्थानों को पांच अगस्त तक मास्टर डाटा सत्यापन पूरा करना है।

    पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत नए आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर तक किए जा सकेंगे, जबकि नवीनीकरण के आवेदन 11 अगस्त से 25 अगस्त के मध्य किए जा सकेंगे। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत नए आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर के मध्य और नवीनीकरण के आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के मध्य किए जा सकेंगे।

    खबरें और भी

    डीएम ने छात्र-छात्राओं को दी सलाह

    डीएम ने कहा कि छात्रवृत्ति आवेदन के लिए पिता का आय प्रमाण पत्र अनिवार्य है। यदि पिता का निधन हो चुका है तो माता का आय प्रमाण पत्र और माता-पिता दोनों के न होने पर अभिभावक का आय प्रमाण पत्र लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी किसी भी दशा में अपना स्वयं का आय प्रमाण पत्र आवेदन के साथ न लगाएं। यदि कोई विद्यार्थी अपना आय प्रमाण पत्र लगाएगा तो उसका आवेदन निरस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थी समय रहते आधार कार्ड से संबंधित त्रुटियों का संशोधन करा लें, जिससे बैंक खाता आसानी से खुल सके।

    पिछले वर्ष 1.06 लाख छात्र-छात्राओं को मिला लाभ

    डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 1,06,523 छात्र-छात्राओं को लगभग 319 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराई गई है। गत वर्ष सामान्य वर्ग एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 43,219 छात्र-छात्राओं, पिछड़ा वर्ग के 54,441 विद्यार्थियों तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 863 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra Advisory: कानपुर में कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक गाइडलान जारी, 1 अगस्त से डायवर्जन, यहां देखें पूरा रूट

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रा किराए में बड़ी राहत, कानपुर सीएसए के छात्रों को रेलवे टिकट के किराए में मिलेगी 50% छूट