विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन डॉ. नरेश चंद्रा की मौत, स्कूटर चलाते समय आया हार्ट अटैक

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:09 PM (IST)

कानपुर में सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन डॉ. नरेश चंद्रा की स्कूटर से गिरकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण बताया जा रहा है।

सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन डॉ. नरेश चंद्रा की फाइल फोटो। स्वजन

सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन डॉ. नरेश चंद्रा की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन डॉ. नरेश चंद्रा का कानपुर में निधन

  2. स्कूटर से गिरने के बाद हार्ट अटैक से हुई मौत की आशंका

  3. आनंदपुरी सोसाइटी के पास स्पीड ब्रेकर पर हुआ यह दुखद हादसा

जागरण संवाददाता, कानपुर। स्कूटर से जा रहे सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन तबीयत बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर पड़े। हादसा उनके घर से थोड़ी दूर स्थित आनंदपुरी सोसाइटी के गेट के पहले स्पीड ब्रेकर के पास हुआ। सूचना पाकर पहुंचे स्वजन उन्हें तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

किदवई नगर बी-ब्लाक निवासी 67 वर्षीय डा. नरेश चंद्रा तीन वर्ष पहले केपीएम अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए थे। वह इससे पहले उर्सुला अस्पताल में भी सेवाएं दे चुके थे। परिवार में पत्नी सुनीता गुप्ता, बेटा यश और बेटी अंकिता हैं। पत्नी ने बताया कि शनिवार शाम वह क्लीनिक बंद कर स्कूटर से घर लौट रहे थे।

इसी बीच तबीयत बिगड़ने से स्पीड ब्रेकर पर स्कूटर उछला व संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े। उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। स्वजन ने बताया कि गिरने के दौरान ही हार्ट अटैक आने से मृत्यु होने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें मृत्यु का कारण और स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर सांसद की मौजूदगी में अन्नू अवस्थी ने चुनाव लड़ने का किया एलान, बोले- सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से लड़ूंगा

यह भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम में बड़ी धांधली, वसूली के लिए बना पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन, कमीशन दिए बिना नहीं होता ये काम