Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मम्मी-पापा मुझे माफ करना…' सगाई के बाद कानपुर में रेलवे टेक्नीशियन युवती ने दी जान, डायरी में मिला भावुक सुसाइड नोट

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी ने कानपुर के गोविंद नगर में आत्महत्या कर ली। वह बिहार से होली मनाकर लौटी थीं। उनके कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें "मम्मी-प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1.  गोविंद नगर ब्लाक-10 में हुई घटना, मूलरूप से बिहार की थी रहने वाली

    2. 26 फरवरी को हुई थी सगाई, होली का त्योहार मनाकर गुरुवार को लौटी थी गांव 

    जागरण संवाददाता, कानपुर। मम्मी-पापा मुझे माफ करना डायरी में यह सुसाइड नोट लिखकर महिला रेलवे टेक्नीशियन ने गुरुवार देर शाम कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा न खुलने पर छुट्टी से वापस लौटी सहकर्मी ने स्वजन और गोविंद नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। घटनास्थल पर पर जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को एक डायरी मिली, जिसमें युवती का सुसाइड नोट लिखा था।

     

    मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 28 वर्षीय नेहा कुमारी वर्ष 2020 में रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर नियुक्त हुई थीं, जिसके बाद उनकी तैनाती फजलगंज स्थित वर्कशाप में थी। आगरा मेट्रो में कार्यरत बड़े भाई चंदन ने बताया कि नेहा गोविंद नगर स्थित 10 ब्लाक में वर्कशाप में ही कार्यरत सोनल के साथ रहती थी। उनके पिता उमेश कुमार झारखंड स्थित प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं।

     

    उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को छुट्टी लेकर नेहा होली का त्योहार मनाने बिहार गई थीं, गुरुवार को ही वह वापस लौटी और देर शाम कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। देर रात सहकर्मी सोनल कमरे पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर सोनल ने पुलिस और स्वजन को घटना की जानकारी दी।

     

    गोविंद नगर पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो नेहा का शव दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर भाई चंदन व साथी कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। साथी कर्मचारियों ने बताया कि नेहा बहुत ही हंसमुख स्वभाव की थी, स्वजन ने किसी भी प्रकार के तनाव या अवसाद की बात से इन्कार किया है।

    खबरें और भी

     

    उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को ही उसकी सगाई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि वह इस शादी से खुश नहीं थी। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती की डायरी से सुसाइड नोट मिला है, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।