Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Today 11 Aug: कानपुर में बिजली मरम्मत के कारण इन क्षेत्रों में बिजली बाधित, जाजमऊ हेल्पडेस्क पर बिजली बिल समाधान कैंप शुरू

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:32 PM (IST)

    कानपुर में आज पांच उपकेंद्रों के क्षेत्रों में मरम्मत के कारण बिजली बाधित रहेगी, जबकि जाजमऊ हेल्पडेस्क पर बिजली बिल समाधान कैंप शुरू होगा। गंगा बैराज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। आज कानपुर के पांच उपकेंद्रों के विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई मरम्मत कार्यों के कारण बाधित रहेगी। साथ ही, बिजली उपभोक्ताओं के लिए जाजमऊ हेल्पडेस्क पर बिल संबंधी समस्याओं का समाधान हेतु कैंप लगेगा। गंगा बैराज प्लांट से दक्षिण क्षेत्र के 25 मोहल्लों में जलापूर्ति मंगलवार शाम से फिर शुरू होगी। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में स्पाट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज अंतिम दिन है।

    आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली

    शहर के पांच उपकेंद्र के क्षेत्रों में मरम्मत कार्यों के चलते मंगलवार को बिजली सप्लाई बाधित रहगी। इसमें बी-ब्लाक पनकी उपकेंद्र के ई-ब्लाक क्षेत्र में सेक्सन लाइजर चार्जिंग के कार्य होंगे। इसलिए यहां सुबह 10:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जंगली देवी और साउथ एक्स माल फीडर क्षेत्र में आरएमयू चार्जिंग के कार्य होने से यहां सुबह 11 से दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सूर्या विहार और ख्योरा में आटो रिक्लोजर चार्जिंग के कार्य होंगे। इस कारण से इन क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। दमोदर नगर, बर्रा बाइपास क्षेत्र में सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक पोल लगाने का काम चलेगा। आजाद नगर क्षेत्र में क्यूसीआइ रेक्टिफिकेशन के कार्य कराए जाएंगे। इसलिए यहां सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

    इधर, आज बिजली उपभोक्ताओं के लिए जाजमऊ हेल्पडेस्क पर लगेगा कैंप

    बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए केस्को मंगलवार से 14 अगस्त तक विभिन्न बिजली घरों में कैंप लगाने जा रहा है। यह सभी कैंप सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक लगेंगे। पहले दिन मंगलवार को जाजमऊ हेल्पडेस्क पर कैंप लगेगा। केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि हेल्पडेस्क पर उपभोक्ताओं की बिल संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। कैंप में बिलिंग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उपभोक्ता कैंप में आकर बिजली बिल संबंधी समस्या का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 व 13 अगस्त को दबौली हेल्पडेस्क और 14 अगस्त को फूलबाग हेल्पडेस्क पर कैंप लगेगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा एवं विद्युत बिल जमा करने की व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाया गया है। विद्युत उपकेंद्रों के कैश काउंटर सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और रविवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे।


    गंगा बैराज प्लांट से दक्षिण क्षेत्र के 25 मोहल्लों में आज शाम होगी जलापूर्ति

    कंपनी बाग चौराहा में लीकेज के कारण गंगा बैराज प्लांट से दक्षिण क्षेत्र में होने वाली 25 मोहल्लों की जलापूर्ति बंद कर दी गई थी। जलकल अफसरों का दावा है कि 11 अगस्त शाम तक जलापूर्ति शुरू होगी। दक्षिण क्षेत्र में जलकल गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से और क्षेत्र में लगे सबमर्सिबल पंप को ज्यादा समय के लिए चलाकर जलापूर्ति की जा रही है। जलकल के सहायक अभियंता रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि लीकेज ठीक करने के लिए पाइप में भरा पानी निकाला जा रहा है। मंगलवार शाम तक लीकेज ठीक करके प्लांट से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    इधर, एचबीटीयू में स्पाट काउंसिलिंग का पंजीकरण आज तक

    हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू ) में प्रवेश के लिए स्पाट काउंसिलिंग 13 अगस्त को कराई जाएगी। इसके लिए पंजीकरण करने का अंतिम मौका मंगलवार तक है। प्रवेश का अवसर जेईई मेन और सीयूईटी की रैंक के आधार पर मिलेगा। एचबीटीयू की डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित कौशिक ने बताया कि दो चरणों की काउंसलिंग के बाद भी अभी कुछ सीटें रिक्त हैं। इनके लिए स्पाट काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके लिए सभी छात्रों को नए सिरे से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण शुल्क उन छात्रों को ही देना होगा जो प्रक्रिया में पहली बार शामिल हो रहे हैं लेकिन जिन छात्रों ने पहले पंजीकरण करा रखा है और प्रवेश नहीं ले सके हैं। उन्हें पंजीकरण शुल्क नहीं देना है। संस्थान में प्रवेश के लिए कोई मैनेजमेंट कोटा नहीं है। इसलिए सभी को रैंक के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा।

     शहर में आज होने वाले कार्यक्रम की सूची 

    श्रेणी कार्यक्रम स्थान समय
    चैंपियनशिप केएसएस योगासन चैंपियनशिप दिल्ली पब्लिक स्कूल, बर्रा सुबह 9:30 बजे
    अभियान हर घर तिरंगा यात्रा सिटी पब्लिक स्कूल, हुमायूं बाग परिसर सुबह 10 बजे
    कार्यक्रम दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व के तहत राखी मेकिंग एक्टिविटीज एनएलके पब्लिक स्कूल, कंपनी बाग चौराहा सुबह 10:30 बजे
    कार्यक्रम सिद्धनाथ मंदिर से तिरंगा कांवड़ यात्रा सरसैया घाट से जाजमऊ स्थित मंदिर तक दोपहर 12 बजे
    समारोह उद्योग व्यापार मंडल का पदभार ग्रहण समारोह शांति निकेतन हाल, किदवई नगर दोपहर 12:30 बजे
    समारोह छात्र मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण समारोह ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जवाहर नगर दोपहर 1:15 बजे
    कार्यक्रम श्री ओमर वैश्य महिला संघ का श्रावण उत्सव कैप्सूल रेस्टोरेंट, सिविल लाइंस दोपहर 3:30 बजे