बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों को 15 अप्रैल के बाद से नहीं मिलेगा PUC, आदेश जारी
कानपुर में 15 अप्रैल से बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों को प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) नहीं मिलेगा। एआरटीओ प्रशासन ने यह आदेश ज ...और पढ़ें
-1775733646148_m.webp)
HighLights
15 अप्रैल से बिना HSRP वाहनों को PUC नहीं मिलेगा।
HSRP अनुपलब्ध वाहनों को अस्थायी छूट मिलेगी।
वाहन मालिकों को जल्द HSRP लगवाने की सलाह।
जागरण संवाददाता, कानपुर। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों को 15 अप्रैल से प्रदूषण अवमुक्त प्रमाण-पत्र (पीयूसी-पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) जारी नहीं किया जाएगा।
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि ये आदेश उन वाहन निर्माता एवं मॉडल पर लागू नहीं होगा, जिनके लिए वर्तमान में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट उपलब्ध नहीं है। ऐसे वाहनों को इस व्यवस्था से अस्थायी रूप से मुक्त रखा गया है।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से पाल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) पोर्टल में तकनीकी व्यवस्था विकसित की है। इसमें वाहन स्वामियों से स्पष्ट कहा गया है कि 15 अप्रैल से बिना एचएसआरपी वाले वाहनों का प्रदूषण अवमुक्त प्रमाण-पत्र (पीयूसी-पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए वाहन स्वामी अपने वाहनों पर जल्द ही एचएसआरपी स्थापित करा लें।