Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9 दिन की तपिश और फिर राहत! 25 मई से कानपुर में 'नौतपा', जानिए इसके पीछे का विज्ञान और मानसून कनेक्शन

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:30 PM (IST)

    कानपुर सहित उत्तर भारत में 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा, जिसमें तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह अवधि मानसून को मजबूत करने और खेत ...और पढ़ें

    25 मई से नौतपा शुरू होगा।

    25 मई से नौतपा शुरू होगा।

    HighLights

    1. रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के साथ बढ़ेगा तापमान, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

    2. बीते साल नौपता में 44.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था अधिकतम तापमान

    3. मौसम विशेषज्ञ बोले, नौतपा में तेज गर्मी से मजबूत होता है मानसूनी तंत्र, खेतों को भी मिलता है लाभ

    जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर भारत सहित शहर में गर्मी का असर अब और तेज होने वाला है। हिंदू पंचांग और मौसम विज्ञान दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले नौतपा की शुरुआत इस वर्ष 25 मई को दोपहर 3:44 बजे से होने जा रहा है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौ दिनों तक चलने वाला यह काल 2 जून तक रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और तेज लू चलने की संभावना रहेगी।

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें लगभग सीधी धरती पर पड़ती हैं, जिससे जमीन तेजी से गर्म होती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों में मैदानी क्षेत्रों में लू की घटनाएं सबसे अधिक दर्ज की जाती हैं। वर्ष 2024 में कानपुर में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बार भी तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। जिस तरह से मौसम का चक्र बना हुआ है नौपता में इस बार 45 से 46 डिग्री से अधिक पारा जा सकता है।

    धार्मिक मान्यता के साथ मानसून के संकेत

    डा. पांडेय ने बताया कि नौतपा केवल धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि मानसून के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अत्यधिक गर्मी के कारण उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होता है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा को तेजी से अपनी ओर खींचता है। यही प्रक्रिया मानसून को गति देने में मदद करती है। नौतपा में अच्छी गर्मी पड़ने पर मानसून सामान्य या बेहतर रहने की संभावना बढ़ जाती है।

    जानें नौतपा का गलना

    उन्होंने बताया कि यदि नौतपा के दौरान बारिश या ओलावृष्टि हो जाए तो उसे 'नौतपा का गलना' कहा जाता है। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ जाती है और कम दबाव की स्थिति कमजोर पड़ सकती है, जिससे मानसून की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका रहती है।

    खेती पर सकारात्मक असर

    डा. पांडेय ने बताया कि नौतपा का असर खेती पर भी सकारात्मक माना जाता है। तेज धूप और अधिक तापमान से खेतों में मौजूद कई हानिकारक कीट, फफूंद और जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। इससे खरीफ सीजन की तैयारी में किसानों को मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इन नौ दिनों में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

    खबरें और भी

    दिन में लू के थपेड़े, रात में उमस बढ़ी

    कानपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सूरज के तेवर सुबह से सख्त दिखा 11:00 बजते बजते लू चलना शुरू हो गया। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। धूप और गर्म हवा से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते नजर आए। कई लोगों ने गमछे से सिर ढका, जबकि कुछ लोग छाता लगाकर सड़कों पर चलते दिखे। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय आवाजाही भी कम रही। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस सप्ताह मैं दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि बने रहने की संभावना है। गर्मी बढ़ने के साथ लू वाली स्थित रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 2.4 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस सप्ताह में दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि बने रहने की संभावना है। गर्मी बढ़ने के साथ लू वाली स्थित रहेगी।

     

    कानपुर: नौतपा में गर्मी का रिकॉर्ड (वर्षवार)

    वर्ष (Year) अधिकतम तापमान (Max Temp)
    2024 48.2°C
    2024 (अन्य रिकॉर्ड) 46.8°C
    2022 46.0°C
    2019 45.8°C
    2018 45.2°C
    2017 45.0°C
    *स्रोत: कानपुर मौसम विभाग एवं स्थानीय वेदर स्टेशन। आंकड़े नौतपा के दौरान दर्ज उच्चतम तापमान के हैं।
     
     

    यह भी पढ़ें- फिल्म 'Vivah' का सीन हुआ सच! कानपुर के अस्पताल में बेड पर झुलसी दुल्हन से की शादी, दूल्हे के इस फैसले ने जीता सबका दिल