Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों से वार्ता सफल, अगस्त में लॉन्च होगी 'न्यू कानपुर सिटी' योजना; सिंहपुर और कल्याणपुर के बीच बसेगी हाईटेक सिटी

    Updated: Fri, 15 May 2026 09:37 PM (IST)

    किसानों के विरोध के कारण एक माह से रुका न्यू कानपुर सिटी योजना का कार्य अब अगस्त में लॉन्च होने की तैयारी में है। केडीए ने किसानों से बातचीत कर 75 करो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अगस्त में लॉन्च होगी न्यू कानपुर सिटी योजना

    2. किसानों से बातचीत के बाद कार्य फिर शुरू

    3. 75 करोड़ के विकास कार्य सोमवार से प्रारंभ

    जागरण संवाददाता, कानपुर। किसानों के विरोध के चलते न्यू कानपुर सिटी योजना में एक माह से कार्य रुका पड़ा है। इसको लेकर केडीए ने किसानों से बातचीत शुरू की है। सोमवार से 75 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य शुरू करा दिए जाएगे। योजना को अगस्त माह में लांच करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर प्राधिकरण अमला जुट गया है। 153.31 हेक्टेयर की योजना में पहला फेज 50 हेक्टेयर का लाया जाएगा।


    मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना लाने की तैयारी में जुटा है। 153.31 हेक्टेयर में आने वाली योजना में 89 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण होनी है इसमें 56 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण हो चुकी है। केडीए ने योजना में 75 करोड़ रुपये से ड्रेनेज सिस्मट, सीवर, पेयजल और सड़क के कार्य शुरू कराने जा रहा है लेकिन किसानों ने मुआवजे को लेकर एक माह से कार्य रोक रखा है।

    किसानों से साफ कहा कि पहले नए सिरे से मुआवजा दिया जाए नहीं तो कार्य नहीं होने देंगे। प्राधिकरण का अमला दो बार विकास कार्य शुरू कराने के लिए जा चुका है लेकिन हर बार किसानों ने दस्ते को लौटा दिया। एक बार फिर विकास कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को केडीए अमला पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों के साथ मौके पर जाएगा ताकि समझाकर कार्य शुरू कराया जा सके।


    केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। विकास कार्य जल्द कराके योजना लांच करने की तैयारी है।

     

    बता दें कि केडीए वर्ष 1996 से मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है। 151.31 हेक्टेयर में योजना लाने की तैयारी है। योजना तीन फेज में लायी जा रही है। पहले फेज 50 हेक्टेयर का है। इसको स्वीकृति केडीए बोर्ड की 18 दिसंबर को हुई बैठक में दी जा चुकी है। योजना में सबसे पहले सीवरेज, ड्रेनेज और पेयजल योजना का कार्य कराया जाएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौशांबी से वैष्णो देवी जा रहा था परिवार: कानपुर में टायर फटने से कई बार पलटी; 1 की मौत, 7 घायल

    यह भी पढ़ें- कानपुर बाजार भाव: अरहर दाल और लाही की कीमतों में उछाल, सोना-चांदी के दाम स्थिर; देखें 15 मई की नई रेट लिस्ट

    यह भी पढ़ें- कानपुर-उन्नाव के बीच बनेगा नया गंगा पुल, 500 करोड़ से ज्यादा का टेंडर फाइनल, आगरा और हरियाणा की कंपनियां मिलकर करेंगी तैयार

    यह भी पढ़ें- ODOP योजना में करोड़ों की सब्सिडी का खेल, उद्योग निदेशक ने 75 जिलों से मांगी रिपोर्ट; पूरे यूपी में संदिग्ध खातों की पड़ताल