कानपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, KDA के दस्ते ने अहिरवां में 10.5 बीघा जमीन पर प्लाटिंग ध्वस्त की
कानपुर में केडीए ने अहिरवां में 10.5 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। पिछले तीन दिनों में जोन चार में कुल 86.5 बीघा जमीन पर बिना ल ...और पढ़ें
HighLights
केडीए ने अहिरवां में 10.5 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की
तीन दिन में 86.5 बीघा जमीन पर निर्माण गिराए गए
जोन चार के विशेष कार्याधिकारी ने कार्रवाई की शुरुआत की
जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए के दस्ते ने अहिरवां में बिना लेआउट के 10.5 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी। इस दौरान विरोध करने वालों को दस्ते ने दौड़ा लिया। दस्ते ने तीन दिन में 86.5 बीघा जमीन पर बिना लेआउट के बने निर्माण गिरा दिए।
विशेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह ने प्रवर्तन दस्ते के जोन चार का कार्यभार संभालते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। जोन एक में विशेष कार्याधिकारी ने 180 बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग गिरा दी थी। इसके बाद जोन तीन का कार्यभार देखते हुए 66 बीघा जमीन पर बने अवैध निर्माण गिरा दिए।
इसी कड़ी में उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक व सचिव अभय पांडेय के आदेश पर जोन चार के प्रभारी डा रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में दस्ता हरिहर तिवारी व अन्य लोगों की मौजा अहिरवा में 10.5 बीघा जमीन पर हो रही प्लाटिंग दो बैकहो लोडर लगाकर गिरा दिया।पक्के निर्माण गिरा दिए।
इसके अलावा राम, श्याम व अन्य लोगों द्वारा छतमरा चार बीघा जमीन पर और शन्ति देवी व संजय पांडेय व अन्य लोगों द्वारा छतमरा में साढ़े तीन बीघा जमीन पर बिना नक्शे के निर्माण होता मिला। दो निर्माण करने वालों को नोटिस दी है।दस्तावेज नहीं दिखाने पर निर्माण सील व गिरा दिया जाएगा।