विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Weather: तापमान ने लगाया गोता, तीन दिन में 5.5 डिग्री गिरा पारा; पश्चिम विक्षोभ का दिखने लगा असर

By akhilesh tiwari Edited By: Aysha Sheikh
Updated: Tue, 09 Jan 2024 03:13 PM (IST)

Kanpur Weather कानपुर बीते तीन दिन में रात का तापमान साढ़े पांच डिग्री तक नीचे जाने से दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ के सक् ...और पढ़ें

Kanpur Weather: तापमान ने लगाया गोता, तीन दिन में 5.5 डिग्री गिरा पारा; पश्चिम विक्षोभ का दिखने लगा असर
Kanpur Weather: तापमान ने लगाया गोता, तीन दिन में 5.5 डिग्री गिरा पारा; पश्चिम विक्षोभ का दिखने लगा असर

जागरण संवाददाता, कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले ही शहर में न्यूनतम तापमान ने गोता लगा दिया है। सोमवार को रात का पारा सात डिग्री पर पहुंच गया। बीते तीन दिन में रात का तापमान साढ़े पांच डिग्री तक नीचे जाने से दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के गुजरने के बाद गलन वाली सर्दी और बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का शहर में आंशिक असर दिखा। हवा की धीमी रफ्तार से विक्षोभ वाली हवा का असर पूरी तरह शहर तक नहीं हुआ है। इससे दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों के भीतर इन इलाकों में वर्षा की संभावना भी है। इसका असर कानपुर में भी रहेगा। यहां वर्षा होने के आसार नहीं हैं लेकिन दिन में गलन वाली सर्दी का असर रहेगा। पहाड़ी इलाकों में ऊपरी हिस्से में बर्फबारी का भी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।

तीन दिन में तापमान तेजी से नीचे गिरा

उन्होंने बताया कि बीते तीन दिन में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिरा है। पांच जनवरी को जहां शहर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था वहीं आठ जनवरी को यह सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन का तापमान सोमवार को 19.5 डिग्री रहा है। इससे दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों ने गलन वाली सर्दी महसूस की है।

ये भी पढ़ें -

UP News: आ गया नया नियम, गाय-भैंस रखने के लिए लेना होगा लाइसेंस; हर साल नवीनीकरण कराना भी जरूरी

UP Teacher Recruitment: नियुक्ति पत्र मिला, पर SC के आदेश का हवाला देकर नहीं होने दी ज्वाइनिंग; अभ्यर्थियों ने जमकर किया हंगामा