Kanpur Weather Updates: सावन में गर्मी से लोग बेहाल, मानसून सक्रियता कम, इस दिन से बारिश का अलर्ट
कानपुर में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं, सावन में भी बारिश न होने से चिपचिपी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क ...और पढ़ें
-1786469424536_m.webp)
जागरण संवाददाता, कानपुर। मंगलवार सुबह निकली तेज धूप ने एक बार फिर शहरवासियों को उमस से बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ वातावरण में नमी बढ़ने से गर्मी का असर और तेज महसूस हुआ। हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। बदली तो रही, लेकिन वर्षा नहीं हुई। इसके बाद भी नमी लगातार बनी रही।
दिन में लोगों को चिपचिपी गर्मी ने काफी परेशान किया। पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान दिखे। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे बुधवार के बाद 17 अगस्त तक वर्षा की संभावना है। प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र न बनने की वजह से वर्षा नहीं हो रही है। मानसून की ट्रफ लाइन काफी नीचे है। ऐसे में बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन बारिश की स्थितियां नहीं बन पा रही हैं।
शहर में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश कराने वाली परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं। मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल अनुकूल स्थिति में नहीं है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम आर्द्रता 89 और न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे हीट इंडेक्स 58 तक पहुंच गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश नहीं हुई तो हीट इंडेक्स 60 के पार भी जा सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह इस सीजन में रात का सर्वाधिक तापमान है। उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली।
खबरें और भी
गुरुवार से बढ़ सकती है मानसून की सक्रियता
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार को भी बादल छाए रहने और स्थानीय स्तर पर वर्षा की संभावना बनी रहेगी। फिलहाल मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन गुरुवार से इसके बढ़ने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र मजबूत रहा तो कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।
| तारीख | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| 6 अगस्त | 28.4 डिग्री | 24.6 डिग्री |
| 7 अगस्त | 31.5 डिग्री | 24.6 डिग्री |
| 8 अगस्त | 33.4 डिग्री | 25.8 डिग्री |
| 9 अगस्त | 34.7 डिग्री | 26.4 डिग्री |
| 10 अगस्त | 34.3 डिग्री | 26.8 डिग्री |
| 11 अगस्त | 34.2 डिग्री | 27.0 डिग्री |