विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जाजमऊ में लगा भीषण जाम, आज भी कानपुर में इन जगहों पर रूट डायवर्जन

Published: Tue, 11 Aug 2026 11:12 PM (IST)

जाजमऊ में उर्स के कारण मंगलवार शाम से लगे डायवर्जन से भीषण जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी ...और पढ़ें

जाजमऊ में लगा जाम, रेंगते रहे वाहन।

जाजमऊ में लगा जाम, रेंगते रहे वाहन।

HighLights

  1. जाजमऊ में उर्स डायवर्जन से मंगलवार को लगा भीषण जाम।

  2. आज तिरंगा यात्रा के कारण सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक डायवर्जन।

  3. कानपुर में कई मुख्य मार्गों पर यातायात आज भी रहेगा प्रभावित।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ में उर्स को लेकर मंगलवार की शाम से डायवर्जन लागू किया गया है। जिसके चलते पहले दिन ही चौरतफा जाम लग गया। जिससे जाजमऊ चेकपोस्ट से चुंगी चौराहे तक, हरजिंदर नगर चौराहे से रामादेवी चौराहे तक लगे जाम में वाहन सवार फंसे रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी नदारद रहे। जिससे वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे।

आज भी बदला रहेगा यातायात

उर्स को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार दोपहर तीन बजे से बुधवार तक डायवर्जन की व्यवस्था की है। इसमें सर्किट हाउस पुरानी चुंगी की तरफ से कोई भी वाहन बीमा चौराहा नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गल्ला गोदाम से दाहिने मुड़कर केडीए चौराहा से बायें मुड़कर जेके चौराहा की तरफ जा सकेंगे। रामादेवी से लखनऊ जाने वाले वाहन रामादेवी रैंप से ऊपर फ्लाईओवर पर चढ़कर लखनऊ जा सकेंगे।

रामादेवी से जाजमऊ आने वाले वाहन जेके चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जेके चौराहे से बाएं मुड़कर केडीए चौराहे होकर जा सकेंगे। उन्नाव से आने वाले वाहन सीधे चेकपोस्ट से चुंगी नहीं आ सकेंगे। नासिर हॉस्पिटल से आने वाले दाहिने तरफ मस्जिद की तरह कोई भी वाहन नहीं जा सके। शेखपुर, मोतीनगर, वाजिदपुर रोड से आने वाले वाहन जाजमऊ थाने की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन संजय नगर से बायें मुड़कर तिवारीपुर, जेके चौराहा तक जा सकें।

बीकेडी तिराहा से किसी प्रकार के वाहन मजार की तरफ नहीं जा सकेंगे। बाजपेई निवास के सामने ग्राउंड में, अकील कंपाउंड, सुल्तान टेनरी पार्किंग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लेकिन पहले ही दिन ट्रैफिक पुलिस के नदारद रहने पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। जाजमऊ चेकपोस्ट से चुंगी तक हरजिंदर नगर चौराहे से रामादेवी चौराहे तक जाम में लोग जाम से जूझते नजर आये। इस दौरान लाल बंगला बाजार में भी जाम लग गया।


आज सरसैया घाट चौराहा से ग्रीन पार्क चौराहा तक रहेगा डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मौके पर यातायात डायवर्ट किया है। हर घर तिरंगा अभियान में बुधवार को सरसैया घाट चौराहा से ग्रीन पार्क चौराहा तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए बुधवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन रहेगा। डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी बाग चौराहा की ओर से आने वाले वाहन मर्चेंट चेंबर तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मर्चेंट चेंबर तिराहा से दाहिने मुड़कर सिलवर्टन तिराहा से एमजी कालेज चौराहा होकर अथवा सिलवर्टन तिराहा से लाल इमली चौराहा होकर निकलेंगे।

फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन मेघदूत तिराहा से वीआइपी रोड एवं सरसैया घाट की ओर नहीं जाएंगे। वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा, परेड चौराहा एवं लाल इमली चौराहा होकर जाएंगे। बड़ा चौराहा की ओर से आने वाले कोई भी वाहन चेतना चौराहा एवं सरसैया घाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। गुप्तार घाट की ओर से आने वाले वाहन वीआइपी रोड/सरसैया घाट चौराहा की ओर नहीं जाएंगे बल्कि गुप्तार घाट से मेघदूत तिराहा होकर निकलेंगे।