Kanpur में रजिस्ट्री की होड़, क्या बढ़ने वाले हैं सर्किल रेट? जानें अभी क्या हैं रेट
कानपुर में सर्किल रेट बढ़ने की आशंका के चलते संपत्ति रजिस्ट्री कराने की होड़ मची है। नवरात्र के दौरान 2646 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई, जिससे 26 करोड़ ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर में सर्किल रेट बढ़ने की आशंका से रजिस्ट्री में तेजी।
नवरात्र में 2646 रजिस्ट्रियों से 26 करोड़ से अधिक राजस्व।
अवकाश पर भी रजिस्ट्री कार्यालय खुले, आय में हुई वृद्धि।
जागरण संवाददाता, कानपुर। सर्किल रेट बढ़ने से पहले जमीन, दुकान, मकान, फ्लैट की रजिस्ट्री कराने की होड़ मची है। नवरात्र में 2646 संपत्तियों की रजिस्ट्रियां हुईं। मंगलवार को अवकाश के दिन में भी रजिस्ट्री दफ्तर खोला गया। एक दिन में 255 संपत्तियों की रजिस्ट्री से दो करोड़ 73 लाख 10 हजार 310 रुपये की आय हुई है।
जिले में छह माह बाद ही नए सर्किल रेट लागू करने के प्रस्ताव तैयार हो रहा है। प्रदेशभर में जमीन, दुकान, मकान, फ्लैट की बिक्री में एकरूपता लाने की मंशा से प्रदेशभर में नए सर्किल रेट लागू किए जाने हैं। हालांकि शहर में अभी सब रजिस्ट्रार नए सर्किल रेट के प्रस्ताव तैयार नहीं कर सके हैं। इसलिए नए सर्किल रेट लागू होने में अभी समय लगेगा, फिर भी लोग जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराना चाहते हैं।
दरअसल, सितंबर में लागू की गई नई सूची में मेहराबन सिंह का पुरवा के सर्किल रेट दो गुणे कर दिए गए थे। पहले यहां पर नौ मीटर सड़क पर 4600 और नई सूची में 10000 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिए गए थे। कलक्टरगंज के 59000 से 77000, परेड के 36000 से 47000, पी रोड के 65000 से 72000, सिविल लाइंस के 59000 से 77000 और माल रोड के 59000 से 75000 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिए गए थे। लोगों को लगता है कि नई सूची में सर्किल रेट काफी बढ़ सकते है। इसलिए लोग रेट बढ़ने से पहले रजिस्ट्री कराना चाहते हैं। सब रजिस्ट्रार विजय प्रकाश पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन मंगलवार को 225 रजिस्ट्रियां हुईं।
नवरात्र में रजिस्ट्री का आंकड़ा
नवरात्र (19 से 27 मार्च) के दौरान शहर में जमीन की खरीद-फरोख्त में तेजी देखने को मिली। इस अवधि में विभिन्न सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में बड़ी संख्या में रजिस्ट्री की गई। महिलाओं और पुरुषों दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे स्टांप शुल्क के रूप में करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जोनवार आंकड़ों में जोन एक, दो, चार सहित बिल्हौर, घाटमपुर और नर्वल में अच्छी रजिस्ट्री हुई। कुल मिलाकर इस अवधि में हजारों रजिस्ट्री दर्ज की गईं, जो रियल एस्टेट गतिविधियों में बढ़ोतरी को दर्शाती हैं।
खबरें और भी
| सब रजिस्ट्रार | कुल रजिस्ट्री | महिला | पुरुष | स्टांप शुल्क (₹) |
|---|---|---|---|---|
| जोन एक | 454 | 116 | 288 | 6,63,90,400 |
| जोन दो | 495 | 175 | 320 | 6,25,79,170 |
| जोन तीन | 482 | 165 | 317 | 9,09,79,710 |
| जोन चार | 463 | 200 | 263 | 63,17,770 |
| बिल्हौर | 279 | 133 | 146 | 1,41,22,630 |
| घाटमपुर | 158 | 74 | 80 | 55,89,170 |
| नर्वल | 315 | 135 | 180 | 2,01,44,600 |
| कुल | 2646 | 998 | 1594 | 26,61,23,450 |
मंगलवार की रजिस्ट्री स्थिति
| सब रजिस्ट्रार | रजिस्ट्री | स्टांप शुल्क (₹) |
|---|---|---|
| जोन एक | 38 | 58,61,740 |
| जोन दो | 35 | 64,29,820 |
| जोन चार | 38 | 61,51,170 |
| घाटमपुर | 11 | 3,20,670 |
| बिल्हौर | 28 | 22,10,130 |
| नर्वल | 33 | 12,45,960 |
| कुल | 225 | 2,73,10,310 |