Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur के फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट: 200 फैक्ट्रियां, 500 शोरूम बंद; 5वें दिन भी सप्लाई ठप

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 09:20 PM (IST)

    कानपुर के फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में आंधी-बारिश के कारण पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 200 से अधिक उद्योग और 500 शोरूम बंद हो गए हैं, जिससे ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई से जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई से जनरेटेड है।

    HighLights

    1. फजलगंज के औद्योगिक क्षेत्र में पांचवें दिन भी नहीं पहुंची बिजली

    2. गोदामों से प्रतिदिन की 30-40 करोड़ की बिक्री प्रभावित

    3. इंसुलेटर फ्यूज होने से बिजली की सप्लाई बाधित

    जागरण संवाददाता, कानपुर। आंधी-वर्षा से फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में पांच दिन बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। इसके चक्कर में 200 से अधिक उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं और 500 से अधिक शो-रूम पर अंधेरा है। कुछ उद्यमी आर्डर बचाने के चक्कर में जेनरेटर से बिजली प्रयोग कर रहे हैं। प्रतिदिन 30-40 करोड़ रुपये की बिक्री प्रभावित हो रही है। फैक्ट्रियों के गोदामों में ओवरहेड क्रेन न चल पाने से माल की लोडिंग नहीं हो पा रही है।

    केस्को की बदइंतजामी से जहां उद्योग-धंधे प्रभावित हैं, वहीं घरों में भी बिजली नहीं आ रही है। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली समस्या जानने के लिए केस्को की तरफ से बने वाट्सएप ग्रुप केटीटी-2 फजलगंज पर उद्यमियों की शिकायतों का अंबार है, लेकिन केस्को अधिकारी कोई जवाब तक नहीं दे रहे हैं। नागरथ चौराहा से गिरधर कोल्ड स्टोरेज मार्ग पर गिरे पेड़ को बुधवार को भी नहीं हटाया गया। तीन पोल भी टूटे पड़े हैं, तार जमीन को छू रहे हैं यातायात भी बाधित हो रहा है।

    08KNC_79_08042026_505.JPG

    फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में नागरथ चौराहा से गिरधर कोल्ड स्टोरेज मार्ग पर गिरा पड़ा पेड़ व उलझे तार। उद्यमी

    शानिवार को आई थी आंधी

    शनिवार शाम को आई आंधी-वर्षा के बीच फजलगंज में नागरथ चौराहा से गिरधर कोल्ड स्टोरेज मार्ग पर विशालकाय तीन पेड़ बिजली तारों पर गिर गए थे। इससे छह पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे और तार जमीन पर आज भी पड़े हैं। केस्को ने न तो पोल दुरुस्त किए हैं और न ही तार खींचकर बिजली सप्लाई चालू की है। यहां तक कि गिरे पेड़ भी रास्ते पर आवागमन तक को बाधित किए हैं।

    सीधे भी नहीं कर पाए पोल

    फीटा उद्योग व्यापार संघ के महासचिव उमंग अग्रवाल ने बताया कि बिजली के अभाव में उनकी एपेक्स इंडस्ट्री पिछले पांच दिन से बंद है। उन्हें 20 लाख के बिक्री आर्डर निरस्त करने पड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल को पेड़ और बिजली पोल गिरे थे, जो आज तक सीधे नहीं हो सके हैं।

    खबरें और भी

    समस्या पर नहीं बोल रहे अधिकारी

    वाट्सएप ग्रुप पर भी केस्को के अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि फजलगंज क्षेत्र में बिजली की किल्लत से लगभग 200 से अधिक उद्योग और 500 से ज्याद वाणिज्य प्रतिष्ठान पांच दिनों से लगातार बिजली-पानी के अभाव में प्रभावित हैं। उद्यमियों के आर्डर कैंसिल हो रहे हैं, वह मजबूरी में जेनरेटर से काम चला रहे हैं। उद्यमियों का रोजाना 30-40 करोड़ रुपये की बिक्री आर्डर प्रभावित हैं।

    राजकीय औद्योगिक आस्थान में सभी 110 फैक्ट्रियां बंद

    फजलगंज राजकीय औद्योगिक आस्थान में 110 फैक्ट्रियां लगी हैं। इसमें पिछले पांच दिन से काम बंद है। इससे उद्यमियों को प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। हालांकि, रात में गिरे पाेल दुरुस्त हुए थे और लाइन भी खींची गई थी लेकिन उसमें इंसुलेटर फ्यूज होने से बिजली की सप्लाई बाधित रही। बुधवार को भी पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली आती-जाती रही।

    पैकेजिंग का काम प्रभावित

    यूपी इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्युफैक्चर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी नमक फैक्ट्री में पैकजिंग का काम होता है, जो पिछले कई दिनों से प्रभावित है। यहां चैन फैक्ट्री से विजयनगर मार्ग पर सात पोल गिर गए थे। स्टेट बैंक वाले मार्ग पर तीन पोल और सीएल मेमोरियल अस्पताल वाली गली में आठ पोल क्षतिग्रस्त होकर मार्ग पर गिरे थे। जिला उद्योग केंद्र के पास भी पेड़ गिरने से चार पोल क्षतिग्रस्त हैं। इसकी बाउंड्री भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी भी स्टेट बैंक के कार्नर के पास एक पोल क्षतिग्रस्त पड़ा है। मार्गों पर गिरे पेड़ अभी तक पड़े हुए हैं। मंगलवार रात 9.30 बजे बिजली सप्लाई चालू हुई थी, लेकिन फिर बुधवार सुबह 8.30 बजे बाधित कर दी। लोकल फाल्ट होने से बिजली की सप्लाई उद्योगों तक नहीं पहुंच पा रही है।

    प्रभावित क्षेत्र

    फजलगंज चौराहे के पास लोकोशेड, जेके जूट मिल, संतनगर और होटल लेजेंड से घूमकर गद्दीनपुरवा तक पूरा क्षेत्र बिजली के अभाव में प्रभावित है। यह क्षेत्र व्यावसायिक इलाका है।




    फजलगंज क्षेत्र में गिरधर कोल्ड स्टोरेज के आसपास औद्योगिक क्षेत्र में आंधी-वर्षा में पेड़ों के उखड़ने से छह पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे, यहां अभी पोल लगाने और तार खींचने का ही काम चल रहा है। मंगलवार को फिर तेज हवा और वर्षा के बीच नवीन नगर में और बरगद का एक पेड़ गिर गया। विजयनगर व रेलवे कालोनी क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालू करा दी है।
    - प्रमोद कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता टेक्निकल-केस्को

    यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का गढ़ बना Kanpur! ड्रोन से निगरानी, चारों तरफ घेराबंदी... 6 घंटे में 20 शातिर गिरफ्तार