Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में पुलिस और चेन लुटेरों में मुठभेड़, दो बदमाश हुए गिरफ्तार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:38 AM (IST)

    कल्याणपुर के एल्डिगो तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की चेन लुटेरों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लगी और दोनों गिरफ्तार हुए। ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कल्याणपुर में पुलिस की चेन लुटेरों से मुठभेड़ हुई।

    2. एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, दोनों गिरफ्तार।

    3. लूटी गई चेन, बाइक और नकदी बरामद की गई।

    संवाद सहयोगी, कानपुर। कल्याणपुर के एल्डिगो तिराहे पर शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की चेन लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। घायल समेत उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूटी गई दो चेन, बिना नंबर की बाइक और 3720 रुपये बरामद हुए हैं। घायल को सीएचसी भेजा गया है।

    पुलिस के मुताबिक, शिवराजपुर के सखरेज निवासी शीलू सिंह 28 जुलाई को कश्यपनगर में जेठ के घर जन्मदिन समारोह में आई थीं। लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने उनकी चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था। चार अगस्त को कृष्णा विहार निवासी मेहा त्रिपाठी जुडियो शोरूम से खरीदारी कर बेटे के साथ घर लौट रही थीं। इस दौरान लुटेरों ने उनकी चेन लूट ली थी। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।

    शनिवार रात एल्डिगो तिराहे पर पुलिस ने बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी और बाइक गिर गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान औरैया के बिधूना निवासी प्रशांत मिश्रा उर्फ मंगल और कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी आंशू ठाकुर के रूप में हुई।

    डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्रशांत पर 12 और आंशू पर तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों ने चेन लूट की घटनाएं स्वीकार की हैं। पूछताछ में सामने आया कि प्रशांत कल्याणपुर में किराये पर रहता है। करीब तीन माह पहले उसकी मुलाकात आंशू से हुई थी। आंशू की बहन की शादी तय थी और वह रकम जुटाना चाहता था।

    खबरें और भी

    प्रशांत ने मदद का भरोसा देकर उसे बुलाया। 27 जुलाई को आंशू कानपुर आया और अगले दिन दोनों ने पहली लूट की। तीन अगस्त को दोबारा आने के बाद चार अगस्त को दूसरी वारदात की। इस बार प्रशांत ने उसे 15 दिन रुकने और बहन की शादी धूमधाम से कराने का भरोसा दिया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद विवादों में घिरी PNC कंपनी, अब ट्रांसगंगा पर बनाएगी पुल