Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: बेटे पर चाकू लगाया तो पति ने पत्नी को मार डाला, फिर नाले में फेंका शव

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 08:33 PM (IST)

    कानपुर पनकी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शव को कंबल में छिपाकर एक दिन घर में रखा, फिर पॉलीथिन और तिरपाल में लपेटकर हाथ ठेले से नाले मे ...और पढ़ें

    आकृति सिंह उर्फ रूबी की फाइल फोटो और पुलिस गिरफ्त में नितिन। सौजन्य-पुलिस

    आकृति सिंह उर्फ रूबी की फाइल फोटो और पुलिस गिरफ्त में नितिन। सौजन्य-पुलिस

    HighLights

    1. पति ने पत्नी की हत्या कर शव घर में छिपाया।

    2. पॉलीथिन में लपेटकर हाथ ठेले से नाले में फेंका।

    3. बच्चों को लेकर हुए विवाद में की हत्या।

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कानपुर में पांच साल के प्रेमविवाह का दर्दनाक अंत हो गया। बेटे के गले पर चाकू लगाने से पिता ने आक्रोश में पत्नी का खून कर दिया। उसके बाद शव को हाथ ठेला से ले जाकर पनकी नाले में फेंका।

    पनकी में पत्नी की हत्या कर शव को कंबल में लपेट कर नाले में फेंकने वाले हत्यारोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। 28 फरवरी सुबह गंगागंज मार्ग पर स्थित दाहिनी ओर पुराने नाले में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव बाहर न निकले इसलिए उसके ऊपर पत्थर रखा गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी तो शव को मोर्चरी भेजा गया।

    फिर हुई शिनाख्त

    देर रात सराय मीता निवासी राहुल ने शव की शिनाख्त 30 वर्षीय बहन आकृति उर्फ रूबी के रूप में की। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फेंकने के आरोप लगाते हुए बताया कि बहन ने पांच वर्ष पहले पनकी निवासी नितिन सविता से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे उत्कर्ष और मानवी हैं। राहुल ने बताया कि पति और ससुराल वाले मां की दी हुई ज्वेलरी को लेकर बहन के साथ अक्सर मारपीट करते थे। इसी को लेकर कई बार चौकी थाने में भी शिकायत की थी।

    इस तरह पर्दाफाश

    बीते 26 फरवरी देर रात भी उसने चौकी में शिकायत की लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति नितिन और उसके दो भाइयों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपित पति ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

    खबरें और भी

    इस वजह से की थी हत्या

    पुलिसिया जांच में पता चला कि पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेजा था, दंपती के दोनों बच्चे दादा तेज बहादुर और दादी भूरा देवी के पास ज्यादा रहते थे घर पहुंचते ही इस बात से आकृति नाराज हो गई और उसने बेटे उत्कर्ष पर चाकू लगा दिया था जिसके बाद गुस्साए नितिन ने उसका गला दबा कर हत्या कर दी। पता चला कि घटना के बाद उसने घर में ही शव को कंबल में छुपा दिया। अगले दिन 27 फरवरी रात दो बजे के करीब आरोपित ने कंबल के ऊपर सफेद पालीथिन और तिरपाल डालकर हाथ ठेला से ले जाकर शव को पुराने नाले में फेंक दिया। शव पानी के ऊपर न आ जाए इसलिए उसके ऊपर पत्थर रख दिया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि आरोपित पति को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया है, शव एक दिन घर में रहा लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी इसलिए परिवार की संलिप्तता की जांच कराई जा रही है।