Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानुपर के लिए बड़ी खबर, इसी महीने नौबस्ता तक लोगों को दिखेगी मेट्रो ट्रेन की रफ्तार

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 06:35 AM (IST)

    कानपुर मेट्रो का नौबस्ता तक ट्रायल रन इसी महीने शुरू होगा। सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रैक बिछाने का काम जारी है। जनवरी में ट्रायल रन के बाद, मार्च ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नौबस्ता तक मेट्रो का ट्रायल रन इसी माह

    2. सेंट्रल से नौबस्ता तक ट्रैक बिछाने का काम

    3. मार्च अंत तक यात्री सेवा शुरू होने की उम्मीद

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानुपर के लेागों के लिए बड़ी खबर है। साउथ में मेट्रो का सपना अब पूरा होने जा रहा है। इसी महीने मेट्रो की रफ्तार देखने को मिल जाएगाी। 

     

    28 दिसंबर 2021 को पहली बार शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन इसी माह नौबस्ता स्टेशन तक लोगों को दौड़ती नजर आएगी। जनवरी में ही इस रूट पर ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पहले कारिडोर के सभी 21 स्टेशनों के बीच ट्रेन चलने लगेगी। हालांकि यात्रियों के लिए सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक की यात्रा मार्च के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

     

    पहले कारिडोर में आइआइटी से नौबस्ता के बीच में 21 स्टेशन रहेंगे। इसमें से सेंट्रल स्टेशन तक 14 स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रेन अभी चल रही है। अभी झकरकटी बस अड्डा और ट्रांसपोर्ट नगर दो भूमिगत स्टेशन होंगे। इसके बाद बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता स्टेशन एलीवेटेड होंगे। फिलहाल स्वदेशी काटन मिल से सेंट्रल स्टेशन के बीच बने भूमिगत रूट पर ट्रैक बिछाया जा रहा है।

     

    मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक अप या डाउन जिस लाइन पर पहले ट्रैक बिछ जाएगा, उस पर ट्रायल रन की शुरुआत कर दी जाएगी और मेट्रो ट्रेन सेंट्रल से नौबस्ता तक चलाई जाने लगेगी। मेट्रो के पहले कारिडोर के 21 स्टेशन के बीच 29 ट्रेन चलाई जाएंगी।

     

    रास आ रहा मेट्रो का सफर

    नए साल के पहले दिन गुरुवार को कानपुर मेट्रो के सफर में एक नया इतिहास दर्ज हो गया। नए साल पर कानपुर मेट्रो ने अपने सफर में अब तक एक करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का आंकड़ा छू लिया। मोतीझील, बड़ा चौराहा और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। गुरुवार को देर रात तक मेट्रो यात्रियों की संख्या 35 हजार के आंकड़े तक पहुंचने का दावा किया गया। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के अनुसार, कानपुर मेट्रो अब तक कुल एक करोड़ लोगों को यात्रा करा चुका है।

    खबरें और भी