Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में फेसबुक से मिले लिंक पर की बैंक एप की शिकायत, ठगों ने खाते से उड़ाए 4.07 लाख रुपये

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

    कानपुर में एक युवक को फेसबुक पर मिले पीएनबी वन एप शिकायत लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. फेसबुक लिंक पर शिकायत करना पड़ा भारी।

    2. साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर की ठगी।

    3. एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उड़ाए 4.07 लाख।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) वन एप की शिकायत फेसबुक पर मिले लिंक पर करना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर पहले मोबाइल फोन में एपीके फाइल डाउनलोड कराई।

    इसके बाद बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल कर खाते से 4.07 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी के 12 दिन बाद खाते से रकम कटने का मैसेज आने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई।

    गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि जांच कर रकम वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।विजय कुमार श्रीवास्तव का पीएनबी में बचत खाता है। उन्होंने बताया कि पीएनबी वन एप काम नहीं कर रहा था।

    इसी दौरान फेसबुक पर एप से जुड़ी शिकायत का एक मैसेज दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, फोन नंबर दर्ज कर दिया। इसके बाद एक काल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। समस्या दूर करने के नाम पर उसने मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराई।

    विजय के अनुसार खाते में करीब 4.03 लाख रुपये थे। खाते में स्वाइप सिस्टम सक्रिय था, जिसके तहत 50 हजार रुपये से अधिक की रकम फिक्स्ड डिपोजिट में चली जाती है। ठगों ने पहले खाते से 50 हजार रुपये निकाले।

    इसके बाद एफडी के एवज में लोन लेकर बाकी रकम भी निकाल ली। एटीएम से चार हजार रुपये निकाले गए। कुल मिलाकर पीड़ित को करीब 4.07 लाख रुपये की चपत लगी।

    करीब 12 दिन बाद मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आया तो विजय के होश उड़ गए। बैंक पहुंचने पर पता चला कि रकम बंगाल के एक खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित के मुताबिक ठगी के बाद अब एफडी के एवज में लिए गए लोन की किस्त भी चुकानी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में अमानवीयता: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, आधी मूंछ काटी, जूते-चप्पल की माला पहना गांव में घुमाया

    खबरें और भी