विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थाईलैंड की युवती से शादी के बाद दिखा 'अय्याश इरफान' का असली रंग, कानपुर पहुंची अप्सार्न ने बताई आपबीती

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:26 PM (IST)

कानपुर के इरफान ने थाईलैंड की युवती अप्सार्न से शादी कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. इरफान ने थाईलैंड की अप्सार्न से शादी कर करोड़ों ठगे।

  2. वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है।

  3. अप्सार्न ने कानपुर आकर धोखाधड़ी की आपबीती बताई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। थाईलैंड की युवती से शादी कर 60 लाख रुपये व 55 लाख की बाइकें लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपित इरफान की मां का दलेलपुरवा में दां मंजिला जर्जर मकान हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि इरफान अय्याश है। नई और महंगी बाइकों का शौकीन है। कुछ सालों में उसने कई बाइकें खरीदीं। वह अक्सर विदेश आता-जाता था।

आरोपित इरफान का दलेलपुरवा स्थित मकान की पहली मंजिल पर दो कमरों में उसका परिवार रहता है। इरफान की मां ने कहा कि बेटे की 14 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बेटे के हावभाव से भनक लग गई थी कि कुछ तो गड़बड़ है। बेटे ने अपनी कमाई से गाड़ियां खरीदी थीं। कारोबार में नुकसान होने पर बेचकर नई मशीनें लगवा लीं। थाईलैंड की युवती ही मेरे बेटे को ही ब्लैकमेल कर रही थी। वह खुद शादीशुदा और एक बच्चे की मां है।

वहीं, आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि कुछ ही सालों में इरफान का रहन-सहन पूरी तरह बदल गया था। महंगी बाइकों से आना-जाना था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह कभी वह थाईलैंड तो कभी नेपाल जाने की बात कहता था। उसके कई युवतियों से अवैध संबंध थे। वह अपना बड़ा कारोबार बता युवतियों को झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाता है।

'फाइनलनी अब पुराने फार्म में आ रहा हूं'

आरोपित इरफान की गिरफ्तारी के बाद उसके इंस्टाग्राम के कई वीडियो प्रचलित हुए। एक वीडियो में सुनाई दिया कि फाइनली अब पुराने फार्म में आ रहा हूं... अब बहुत से लोग नफरत करेंगे मुझसे। इस वीडियो को लोग अप्सार्न को धोखा देने की करतूत करने से जोड़ रहे हैं।

रेस्टोरेंट गिरवी रख दिया, बहन से भी पैसे उधार लिए

अप्सार्न ने बताया कि इरफान के तीन बच्चों का पिता होने की जानकारी मिलने पर वह टूट गई थी। घर पर उसने पहले पहचानने से भी इन्कार कर दिया था। उसकी जरूरतों पर उसने अपना रेस्टोरेंट व कैंटीन तक गिरवी रख दिए। बहन से भी पैस उधार लिए थे, लेकिन उसने उसके साथ धोखा किया। ये कहते हुए वह रोने लगी।

थाईलैंड के लयूंग चौनघुरी क्लुआ बैंक निवासी अप्सार्न के मुताबिक, 2022 में उसकी इंस्टाग्राम के जरिए इरफान से बातचीत हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ अैार 22 अप्रैल 2024 को इरफान ने बौद्ध धर्म की परंपरा से थाईलैंड में शादी कर ली।

शादी के तीन माह बाद से इरफान अपने कारोबार को बढ़ाने की बात कहकर उससे व बहन से रुपये लेता रहा। इस तरह से उसने करीब 60 लाख रुपये ले लिए। 2024 में ही उसने अपने जन्मदिन पर निंजा स्पोर्ट्स बाइक उपहार स्वरूप मांगी। इस पर उसे 21 लाख रुपये दे दिए। भारत आकर उसने बाइक खरीदी और इंस्टाग्राम पर अपलोड भी की।

'इस्लाम धर्म अपना लो और भारत आ जाओ'

2025 में जन्मदिन पर उसने महंगी बाइक गिफ्ट में मांगी और 34 लाख रुपये उससे ले लिए। भारत आने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। जब फोन उठा तो उसने कहा कि इस्लाम धर्म अपना लो और भारत आ जाओ। तुम्हारे रुपये भी वापस कर दूंगा। उसने उसे अपना बौद्ध धर्म छोड़ने से मना कर दिया। इस पर इरफान ने मोबाइल फोन नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।

पांच दिन पहले वह एक परिचित से बात कर कानपुर आई। शादी से पहले इरफान ने अपने वाट्सएप से घर की लोकेशन व डिटेल भेजी थी। उसी की मदद से वह सोमवार रात उसके घर पहुंची, तो उसके शादीशुदा होने का पता चला। आरोप है कि इरफान ने जबरन हिजाब पहनाते हुए इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही। विरोध पर उससे मारपीट की गई। 

यह भी पढ़ें- थाईलैंड में शादी, 60 लाख रुपये और जन्मदिन पर 55 लाख की बाइकें... कानपुर पहुंची युवती ने खोल दी टेनरी कारोबारी की पोल