कानपुर में एक्सपायरी दवा खाने से युवक अस्पताल में भर्ती, मेडिकल स्टोर पर लगे गंभीर आरोप
कल्याणपुर के एक मरीज को मेडिकल स्टोर से खरीदी एक्सपायरी दवा खाने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। ...और पढ़ें
-1786349138732_m.webp)
HighLights
मरीज ने एक्सपायरी दवा खाने से बिगड़ी तबीयत का आरोप लगाया।
लकी मेडिकल स्टोर से खरीदी गई थी जेडोसेफ एंटीबायोटिक।
युवक मुख्यमंत्री पोर्टल और उपभोक्ता फोरम में शिकायत करेगा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय में लंबे समय से इलाज करा रहे कल्याणपुर के मरीज अभय मेडिकल स्टोर से खरीदी एक्सपायरी दवा खाकर अस्पताल पहुंच गए हैं।
अभय का आरोप है कि चिकित्सालय के बाहर बने लकी मेडिकल स्टोर से खरीदी जेडोसेफ एंटीबायोटिक दवा खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और वे अस्पताल में भर्ती हुए। जांच में दवा के रैपर पर मार्च 2026 की तिथि लिखी मिली। अब वे मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करेंगे।
इस बारे में मेडिकल स्टोर संचालक राकेश सैनी का कहना है कि हमारे यहां सभी दवाएं 2027 बैच की हैं, दवा एक्सपायरी होने का सवाल ही नहीं उठता है। जेडोसेफ ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और फेफड़ों के अन्य बैक्टीरियल इंफेक्शन में प्रयोग होने वाली एंटीबायोटिक दवा है।
अभय ने बताया कि पिछले वर्ष तक उनका क्षय रोग का इलाज चेस्ट चिकित्सालय में डॉ. अवधेश कुमार की देखरेख में चलता रहा है। रविवार को सांस की दिक्कत होने पर वे डॉक्टर को दिखाने के बाद लकी मेडिकल स्टोर पहुंचे और दवाएं लीं।
घर आकर दवा खाई तो कुछ समय के बाद एलर्जी और उलझन तथा सांस लेने में दिक्कत होने पर कल्याणपुर के अस्पताल में भर्ती हुए। करीब चार घंटे अस्पताल में रहने के बाद वे सामान्य हुए।
अभय ने बताया कि जब एक्सपायरी दवा की शिकायत मेडिकल स्टोर पर की तो वहां के स्टाफ ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि डीएम और सीएमओ जिससे शिकायत करनी है, कर दो। हमारा कुछ नहीं होगा। अब मुख्यमंत्री पोर्टल और उपभोक्ता फोरम में शिकायत करेंगे।
खबरें और भी
इस तरह की कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है, अगर कोई शिकायत मिलती है, तो इसकी जांच कराई जाएगी। एक्सपायरी दवा बेचना अपराध है।
- ओपी सिंह, औषधि निरीक्षक