Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur में LPG किल्लत, गैस एजेंसी में हंगामा,गोदाम बंद कर भागे कर्मचारी

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 01:50 PM (IST)

    कल्याणपुर की भवानी गैस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। सुबह से कतार में लगे लोगों को गैस न मिलने पर कर्मचारियों ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कल्याणपुर की भवानी गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं का हंगामा।

    2. गैस न मिलने पर कर्मचारी गोदाम बंद कर भागे।

    3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को शांत कराया।

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कल्याणपुर के भवानी गैस एजेंसी में भोर पहर से कतार में लगे उपभोक्ताओं ने गैस न मिलने पर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ते देख कर्मचारी गोदाम बंद कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को शांत कराया।


    गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं को इसकी वजह से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को पनकी रोड पर स्थित भवानी गैस एजेंसी में भोर पहर से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। सुबह करीब आठ बजे एजेंसी के कर्मचारियों ने गोदाम के बाहर आज गैस नहीं है। कल गैस आने पर मिलेगी... की एक नोटिस चस्पा कर दी।

    इसके बाद सुबह से कतार में लगे उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कर्मचारी गोदाम में ताला डालकर मौके से भाग निकले। उपभोक्ता शांति देवी ने बताया कि वह चार दिनों से लगातार लाइन में लग रही हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा।

    वहीं, राहुल, रामनाथ और संतोष ने बताया कि वह भी कई दिनों से लाइन में लगते हैं लेकिन जब उनकी बारी आने वाली होती है तब तक गैस सिलिंडर खत्म होने की बात कह कर वापस भेज दिया जाता है। कल्याणपुर थाना इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि गैस वितरण को लेकर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लोगों को शांत कराकर घर भेज दिया गया है।

    खबरें और भी