विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, ट्यूबवेल पर चल रहे थे तमंचे, तीन गिरफ्तार

Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:55 PM (IST)

पुलिस ने कानपुर के बिल्हौर में निबौरी-सिहुरादारासिकोह के जंगल में एक ट्यूबवेल पर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हिरासत में अवैध असलहा बनाने के आरोपित। पुलिस

हिरासत में अवैध असलहा बनाने के आरोपित। पुलिस 

HighLights

  1. कानपुर के बिल्हौर में अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश।

  2. ट्यूबवेल पर चल रही थी फैक्ट्री, तीन आरोपी गिरफ्तार।

  3. चुनावों में अशांति फैलाने के लिए बन रहे थे हथियार।

संवाद सहयोगी, बिल्हौर(कानपुर)। पुलिस ने निबौरी-सिहुरादारासिकोह के जंगल में ट्यूबवेल पर चल रही असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक अधबना तमंचा, तमंचा बनाने के उपकरण, लोहे की नाल, साकेट, आरी ब्लेड, हथौड़ी, रेती, पेंचकस समेत बड़ी मात्रा में सामान और दो बाइकें बरामद की।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि जंगल में अवैध असलहा बनने की सूचना पर बुधवार को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर निबौरी गांव निवासी विकास पुत्र राजबलि, कन्नौज के मानीमऊ क्षेत्र के नेरा ठठिया रोड निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह, कन्नौज के लुधपुरी निवासी सर्वेश लोधी पुत्र प्यारेलाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

चुनाव में अशांति फैलाने की थी तैयारी

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपित धीरेंद्र और सर्वेश, विकास व उसके चाचा के साथ मिलकर खेतों में पेड़ के बीच स्थित ट्यूबवेल पर अवैध असलहे तैयार कर बिक्री करते थे। पुलिस के मुताबिक इन असलहों को आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव के दौरान सनसनी व अशांति फैलाने के उद्देश्य से तैयार कराया जा रहा था। आरोपित सर्वेश के खिलाफ पूर्व में कन्नौज में गैंग्स्टर समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम में एसएसआई रवि कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ खान, शुभम देशवाल, अमित कुमार, कपिल कुमार मौजूद रहे।

रंजिश में कारीगर पर जानलेवा हमला, जलती आग में फेंका

जाजमऊ में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार रात करीब 10:30 बजे फर्नीचर कारीगर साहिल हुसैन पर पांच-छह हमलावरों ने लाठी-डंडों व चापड़ से जानलेवा हमला किया। पत्नी महक रिजवी के अनुसार आरोपित साहिल को मरा समझकर जलती आग में फेंककर भाग गए। गंभीर रूप से घायल साहिल का पैर झुलस गया, सिर में 17 टांके आए, दांत टूटा और हाथ में गंभीर चोट आई। आरोपितों ने उसकी बाइक भी तोड़ दी। उन्नाव निवासी साहिल जाजमऊ के ओमपुरवा में फर्नीचर काम करता है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।