Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के माया हास्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, मरीज के परिजन पर आरोप

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 05:15 PM (IST)

    कानपुर के पनकी स्थित माया हास्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक पूर्व मरीज के परिजन राज नारायण ने दी है, जिसका आरोप है कि अस्पताल ने अध ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर के माया हास्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

    2. पूर्व मरीज के परिजन ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, कार्रवाई होगी।

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। पनकी में स्थित माया हास्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ये धमकी हास्पिटल में पूर्व में भर्ती रहे एक मरीज के स्वजन ने दी है। पीड़ित हास्पिटल संचालक की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
    पनकी निवासी आदित्य विश्वकर्मा माया हास्पिटल के संचालक हैं। उन्होंने बताया कि घाटमपुर के रहने वाले राजनरायण ने बीते 17 जनवरी 2026 को अपनी मां कृष्णा को किडनी आपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि दो दिन उपचार के बाद 20 जनवरी को वह बिना पूरा भुगतान किए और बिना औपचारिक डिस्चार्ज कराए अस्पताल से चला गया।

    आदित्य ने आरोप लगाए कि घटना के दो महीने बाद राज नारायण ने फोन कर अभद्रता करते हुए गाली गलौज की और अस्पताल को बम से उड़ाने व जान से मारने की धमकी दी। वहीं राज नारायण ने बताया कि मां कृष्णा को किडनी की पथरी के आपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 45 हजार में इलाज और आपरेशन का खर्च तय हुआ लेकिन प्रबंधन ने 75 हजार ले लिए और तबियत बिगड़ने पर जबरन डिस्चार्ज कर दिया जिससे उनकी मां की मौत हो गई थी। गुस्से में उन्होंने अपशब्द बोल दिए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि शिकायत मिली है।जांच कर कार्रवाई की जाएगी।