Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक के लिए बनेंगे 400 पिलर, 18 फीट होगी ऊंचाई, यहां से शुरू होगा निर्माण

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:07 PM (IST)

    कानपुर में अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक के निर्माण की दिशा में तेजी आ रही है, जिसके लिए 400 पिलर बनाए जाएंगे। बारिश के कारण खुदाई में देरी हुई है, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 15.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक को तैयार किया जाएगा 400 पिलर पर

    2. 18 फीट होगी एलिवेटेड ट्रैक की ऊंचाई, जल्द शुरू होगा काम

    जागरण संवाददाता, कानपुर। अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक के निर्माण की दिशा में अब काम तेजी से शुरू होने वाला है। 15.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक को 400 पिलर पर तैयार किया जाएगा। पिलर बनाने के लिए खोदाई का काम अगस्त के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत अनवरगंज की ओर से की जाएगी।

    बारिश के कारण पिलर की नींव के लिए खोदाई का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। पहले ये काम अगस्त के पहले सप्ताह में ही शुरू होना था। निर्माण एजेंसी की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 100 जगहों पर विशेषज्ञों की टीम ने भूमि की क्षमता का परीक्षण कर लिया है। मौसम साफ होते ही अनवरगंज छोर से पिलर की नींव के लिए खोदाई शुरू कर दी जाएगी। 400 पिलर बनाए जाएंगे। ट्रैक की ऊंचाई करीब 18 फीट होगी।

    अनवरगंज-मंधना के बीच 15.51 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए करीब 100 स्थानों पर भूमि परीक्षण भी होना है। इसी आधार पर पिलरों की गहराई, डिजाइन और निर्माण की तकनीकी रूपरेखा तय होगी। परियोजना के साथ अटल स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया भी गति पकड़ चुकी है। स्टेशन के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे को इस परियोजना के लिए करीब 4,200 वर्गमीटर भूमि का अधिग्रहण करना है, जिसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। कुछ स्थानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।

    एलिवेटेड ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी काफी हद तक पूरी हो चुकी है। परियोजना से जुड़ी करीब 80 प्रतिशत जमीनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ जमीनों की रजिस्ट्री अभी बाकी है। शेष जमीनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को और गति मिलने की उम्मीद है। 400 पिलर पर ये ट्रैक बनाया जाएगा।
    सफदर हुसैन, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल (बरेली)

    खबरें और भी