दर्दनाक; कानपुर में धूप से बचाव के लिए पेड़ की छांव में बैठा था बुजुर्ग, तेज रफ्तार कार ने कुचला, सीसीटीवी में घटना कैद
कानपुर के कल्याणपुर में एक दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ, जहाँ भीषण गर्मी से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का ...और पढ़ें
-1779719399278_m.webp)
पहली फुटेज में बुजुर्ग को रौंदता कार चालक, दूसरी फुटेज में जाती कार। वीडियो ग्रैब
HighLights
कल्याणपुर, कानपुर में बुजुर्ग को कार ने कुचला
गर्मी से बचने पेड़ के नीचे बैठे थे बुजुर्ग
हादसा सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही तलाश
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कानपुर में एक दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। भीषण गर्मी से बचाव के लिए पेड़ की छांव में बैठे बुजुर्ग को कार सवार कुचलता हुआ निकल गया। यह वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया।
मामला कल्याणपुर क्षेत्र का है। तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे में गंभीर रूप घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सीसी कैमरे में हादसे का वीडियो मिला। पुलिस उसके आधार पर कार का नंबर पता कर चालक की तलाश कर रही है।
कल्याणपुर के मिर्जापुर निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके पिता चंद्रमोहन रविवार दोपहर किसी काम से बाहर निकले थे। वापस लौटते समय तेज धूप होने के कारण वह सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे बैठ गए।तभी तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार उन्हें कुचल कर भाग निकली।
मौजूद लोगों ने कार सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक पड़ोसी ने चंद्रमोहन को खून से लथपथ हालत में देखा और स्वजन को सूचना दी।मौके पर पहुंचे स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायल बुजुर्ग को यथार्थ हास्पिटल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पूरी घटना पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो प्रचलित हो रहा है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि सीसी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश कराई जा रही है।
खबरें और भी
इधर, सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की की मौत, पौत्र घायल
गजनेर मार्ग पर लखपेड़ा गांव के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पतरसा गांव निवासी 65 वर्षीय राजकुमार सचान किसानी करते थे और गांव में अकेले रहते थे। पत्नी राधा का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। बेटे पंकज और अतुल बाहर रहकर नौकरी करते हैं। सोमवार को वह नंदना सब्जी खरीदने गए थे। साथ में उनका परिवारिक पौत्र 25 वर्षीय अरमान सचान पुत्र सुशील कुमार भी था। लखपेड़ा गांव के पास सड़क हादसे का शिकार होकर दोनों घायल हो गए। सीएचसी में राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- यू ट्यूबर बाइक राइडर की दर्दनाक मौत, दिल्ली-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा; नोएडा जाते में अलीगढ़ में हुई दुर्घटना
यह भी पढ़ें- कानपुर में पेट्रोल 100 के पार: डीजल भी महंगा, एक महीने में चौथी बार बढ़े दाम
यह भी पढ़ें- कानपुर में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों में हंगामा, वेतन वृद्धि की मांग तेज