रिश्ते शर्मसार... कानपुर में कलियुगी मुंहबोले मामा की हैवानियत, दोस्तों संग नाबालिग भांजी से किया गैंगरेप
रावतपुर में नौवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कन्नौज स्थित ननिहाल में कलियुगी मुंहबोले मामा ने दोस्तों के संग ...और पढ़ें
-1791221118593_m.webp)
HighLights
रावतपुर में नौवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कन्नौज स्थित ननिहाल में गैंगरेप
मामा के बुआ के लड़के ने दोस्तों के साथ वारदात को दिया अंजाम
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मुंहबोले मामा ने अपने दोस्तों के साथ नाबालिग भांजी से गैंगरेप किया। इसके बाद उसका जबरन गर्भपात भी कराया।
रावतपुर में नौवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कन्नौज स्थित ननिहाल में कलियुगी मुंहबोले मामा ने दो अन्य दोस्तों के संग मिलकर पांच माह तक बारी बारी से शारीरिक शोषण किया और चार माह 20 दिन बाद छात्रा का जबरन गर्भपात करा दिया।
यही नहीं छात्रा को बहाने से रावतपुर में उसकी मां के पास भेज कर परिवार समेत फरार हो गया। छात्रा ननिहाल में पढ़ाई कर रही थी। गुमसुम देख मां ने कारण पूंछा तो छात्रा ने रोते हुए आपबीती बयां की। जिसके बाद पीड़िता ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
रावतपुर निवासी महिला के मुताबिक उनकी 17 वर्षीय बेटी नौवीं की छात्रा है और कन्नौज स्थित उसके मायके में रहकर वह पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि मई माह से उसके मुंहबोले भाई और उसके दो दोस्तों ने बेटी के साथ शारीरिक शोषण करना शुरू किया।
सभी पांच माह तक लगातार बारी बारी से उसका शारीरिक शोषण करते रहे। महिला के मुताबिक छात्रा ने जब इसकी जानकारी अपने नाना-नानी और मामा-मामी को देने का प्रयास किया तो उसे डांट डपट कर चुप करा दिया गया।महिला के मुताबिक जब बेटी गर्भवती हो गई तो भी आरोपितो ने शारीरिक शोषण जारी रखा।
करीब चार माह 20 दिन बाद जबरन एक अस्पताल ले जाकर बेटी का गर्भपात करा दिया। जिसके बाद बेटी को उसकी नानी बीमारी का बहाना बनाकर 27 सितम्बर को महिला के घर छोड़ गईं। वापस आने के बाद बेटी काफी डरी, सहमी और गुमसुम रहने लगी।
महिला ने जब कारण पूछा तो बेटी ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। बेटी की आपबीती सुनकर महिला के होश उड़ गए, जिसके बाद वह उसे लेकर रावतपुर थाने पहुंचीं और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यही नहीं महिला ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
