कानपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 10 से बढ़कर 13 प्लेटफार्म होंगे कानपुर सेंट्रल के, घंटाघर साइड से चलेंगी प्रीमियम ट्रेनें
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अब 10 की जगह 13 प्लेटफॉर्म होंगे, जिससे ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। घंटाघर सिटी साइड से बनने वाले नए प्लेटफॉर्म 12 और ...और पढ़ें

रिडवलपमेंट के बाद कानकार्स की ओर से सेंट्रल रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म का प्रारूप देखते रेलवे बोर्ड के मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर विवेक कुमार गुप्ता। रेल विभाग
HighLights
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अब होंगे कुल 13 प्लेटफॉर्म
घंटाघर साइड से चलेंगी राजधानी, शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें
नए प्लेटफॉर्म के आसपास विकसित होगा हरा-भरा ग्रीन बेल्ट
राहुल श्रीवास्तव, कानपुर। ट्रेनों की बढ़ती जरूरत और यात्रियों की सुविधाओं के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन को 13 प्लेटफार्म का बनाया जाएगा। अभी यहां पर 10 प्लेटफार्म हैं। तीन नए प्लेटफार्म बनने के बाद यहां से ट्रेनों के संचालन और ठहराव के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता भी बढ़ेगी।
रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक कुमार गुप्ता ने भी स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने को जरूरी बताया। कहा कि प्लेटफार्म की क्षमता और संख्या बढ़ाने को लेकर खाका खींचा गया है। सात मंजिला इमारत और प्लेटफार्म के बीच तीन नए प्लेटफार्म की जरूरतों को देखते हुए जगह छोड़ दिया गया है।
कहा कि इस स्टेशन पर काफी काम किया जाना है। हाईस्पीड कारिडोर की तैयारियों को लेकर भी काम शुरू कर रहे हैं। फुट ओवर ब्रिज बन जाने के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी।
-1786204590977.webp)
प्लेटफार्म नंबर 12 और 13 से प्रीमियन ट्रेनों को चलाने की योजना
घंटाघर सिटी साइड की ओर 11, 12 और 13 नंबर प्लेटफार्म विकसित किए जाने हैं। माना जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 12 और 13 से प्रीमियम ट्रेनों के संचालन की योजना पर भी काम किया जा रहा है, इससे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेनों के संचालन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। नए प्लेटफार्म बनने से ट्रेनों के आने-जाने के लिए रेलवे के पास अतिरिक्त विकल्प होंगे। किसी प्लेटफार्म पर ट्रेन खड़ी होने की स्थिति में दूसरी ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से संचालित किया जा सकेगा।
प्लेटफार्म के आसपास बनेगा ग्रीन बेल्ट
कानपुर सेंट्रल के विस्तार के साथ रेलवे स्टेशन को हरा-भरा और व्यवस्थित बनाने पर भी जोर दे रहा है। प्रस्तावित नए प्लेटफार्म के आसपास ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना है। इसके अलावा प्लेटफार्म पर पिलरों के बीच की जगह को भी हरियाली के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
खबरें और भी
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भविष्य में यात्री जरूरतों को देखते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी योजना बनाई जा रही है। तीन प्लेटफार्म के लिए जगह छोड़ दी गई है, इससे स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज रेल मंडल