विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में SBI के सर्वर केबिन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी; कंप्यूटर-फर्नीचर खाक

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:12 AM (IST)

कानपुर के सुभानपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से ...और पढ़ें

HighLights

  1. सेंट्रल बैंक सुभानपुर शाखा में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

  2. सर्वर केबिन, कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर जलकर राख हो गए।

  3. बैंक का कैश सुरक्षित रहा, फायर अलार्म नहीं बजा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सुभानपुर स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। सुबह झाड़ू लगाने पहुंचे सफाई कर्मी ने बैंक के अंदर से धुआं उठता देखकर शाखा प्रबंधक व पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे सहायक शाखा प्रबंधक ने ताला खुलवाकर अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर आग पर काबू किया।

सहायक शाखा प्रबंधक के मुताबिक आग से सर्वर का केबिन पूरी तरह जल गया। जिससे उसमें रखा कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर और पास में रखे प्रपत्र भी जल गए। हालांकि बैंक का कैश सुरक्षित है।

ब्रहमनगर मोहल्ला निवासी बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार के मुताबिक वह सुबह 8:15 बजे आसपास सफाई कर्मी महेश के साथ बैंक पहुंचे तो अंदर से धुआं निकलता देख शाखा प्रबंधक व कस्बे में रहने वाले सहायक शाखा प्रबंधक ओम सिंह को फोन कर आग लगने की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-09-09 at 10.07.35 AM

मौके पर पहुंचे सहायक शाखा प्रबंधक ने मुख्य द्वार का ताला खुलवाकर अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

वहीं पुलिस ने आसपास खड़े लोगों को दूर हटाया। बैंक के अंदर धुआं भरा होने से कर्मचारी अधिक देर तक अंदर नहीं रह सके। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी डालकर आग पर काबू किया। बताया गया कि रात के समय बैंक में केवल बाहर की लाइटें और नजदीक स्थित एटीएम का सर्वर ही चालू रहता है।

यह भी पढ़ें- सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां बुझाने में जुटीं

सहायक शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सर्वर केबिन में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका प्रतीत हो रही है। आग से सर्वर केबिन का कंप्यूटर, एसी, वहां रखे प्रपत्र और लकड़ी का फर्नीचर जलकर राख हो गया। वहीं आग से छत का प्लास्टर कई जगह टूटकर गिर गया।

WhatsApp Image 2026-09-09 at 10.07.34 AM

हालांकि कैश और अन्य सामान सुरक्षित है। आग लगने का वास्तविक कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

नहीं बजा फायर अलार्म

बैंक कर्मचारी अनिल सिंह ने बताया कि बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा था, लेकिन बैंक में सुरक्षा के लिए लगा फायर अलार्म नहीं बजा।